टीम ने छापा मारा
- फोटो : अमर उजाला
सूचना के बाद दौड़े प्रशासनिक अधिकारी
आटे की जमाखोरी की आशंका पर अमर उजाला ने जिला प्रशासन से बात की तो नींद टूटी। डीएम के निर्देश पर आपूर्ति अधिकारी और आरएफसी के अधिकारियों ने फ्लोर मिल और दुकानों पर छापा मारा। पूर्ति अधिकारी नीरज सिंह के नेतृत्व में टीम ने लालकुर्ती स्थित किराना की दुकान और नवीन मंडी स्थित नितिन ट्रेडर्स पर छापा मारा। यहां पर अधिक रेट में सामान बेचे जाने की शिकायत मिली थी। टीम ने दिल्ली रोड स्थित अशोका फ्लोर मिल, वर्धमान मिल, सदर स्थित रामा फ्लोर मिल पर छापा मारा। मिलों पर आटे की जगह मैदा तैयार होता मिला।