फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छांगुर बाबा का मेरठ कनेक्शन: आखिर कौन है बदर अख्तर? जिसकी तलाश में जुटी टीमें, धर्मांतरण से जुड़ा मामला

Sat, 19 Jul 2025 05:46 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

Conversion Nexus News: लिसाड़ी गेट निवासी बदर अख्तर पर एक युवती को प्रेमजाल में फंसाकर अगवा करने और धर्म परिवर्तन कराने के आरोप हैं। ATS ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
1 of 8
धर्मांतरण मामला, छांगुर बाबा का खास बदर अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
Chhangur Baba Case Meerut Connection: धर्म परिवर्तन के चर्चित छांगुर बाबा मामले में अब मेरठ का एक नाम तेजी से उभर रहा है बदर अख्तर सिद्दीकी। लिसाड़ी गेट के किदवई नगर निवासी बदर पर आरोप है कि वह छांगुर बाबा के गिरोह का खास और सक्रिय सदस्य है, जो हिंदू युवतियों को निशाना बनाकर धर्म परिवर्तन के जाल में फंसाता है।

बदर अख्तर के खिलाफ ATS ने कई अहम सबूत इकट्ठा किए हैं। यही कारण है कि अब मेरठ पुलिस भी उसकी तलाश में जुट गई है। उसे आखिरी बार मेरठ के सरूरपुर क्षेत्र में देखा गया था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
धर्मांतरण मामला, छांगुर बाबा का खास बदर अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे चर्चा में आया था बदर
बदर अख्तर का नाम पहली बार वर्ष 2019 में सामने आया जब वह सरूरपुर के एक गांव में रहने वाली युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। युवती के पिता ने पुलिस में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था, जिससे वह चर्चा में आ गया था।

हालांकि कुछ दिन बाद दोनों वापस लौट आए। युवती ने कोर्ट में बदर के पक्ष में बयान दिए, जिसके चलते पुलिस को केस में फाइनल रिपोर्ट लगानी पड़ी। यही वह मोड़ था, जहां से शक और गहराया।
विज्ञापन

3 of 8
धर्मांतरण मामला, छांगुर बाबा का खास बदर अख्तर - फोटो : अमर उजाला

वर्ष 2021 में बदर अख्तर पर एक बार फिर उसी युवती को अगवा करने का आरोप लगा। इस बार केस की गंभीरता को देखते हुए सरूरपुर थाने में फिर से अपहरण की एफआईआर दर्ज हुई।

इस बार पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी, जिससे बदर की भूमिका पर सवाल और पुख्ता हो गए। हालांकि वह पुलिस की गिरफ्त से लगातार बचता रहा और गायब हो गया।

यह भी पढ़ें:Meerut: छांगुर गिरोह के सदस्य बदर की घेराबंदी शुरु, मेरठ पुलिस से साक्ष्य जुटाकर जांच पड़ताल में जुटी एटीएस

4 of 8
धर्मांतरण मामला, छांगुर बाबा का खास बदर अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस को शक है कि बदर केवल एक या दो मामलों में नहीं, बल्कि कई युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन के लिए उकसाता रहा है। छांगुर बाबा के गिरोह में उसकी भूमिका एक फील्ड वर्कर जैसी बताई जा रही है, जो सीधे संपर्क बनाता है।

युवतियों को भावनात्मक रूप से फंसा कर वह उन्हें अपने साथ ले जाता और फिर उनका ब्रेनवॉश की कोशिश करता। ATS को ऐसे कुछ कॉल रिकॉर्डिंग्स और चैट्स भी मिले हैं, जिनसे बदर पर लगे ये आरोप गंभीर हो जाते हैं।
विज्ञापन

5 of 8
धर्मांतरण मामला, छांगुर बाबा का खास बदर अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश ATS ने छांगुर बाबा गिरोह की पड़ताल करते हुए मेरठ पुलिस से संपर्क किया। उन्हें जांच में बदर अख्तर के खिलाफ कई अहम साक्ष्य मिले हैं, जिनमें उसका मोबाइल लोकेशन, संपर्क नंबर और पुराने केस फाइल्स शामिल हैं।

इन दस्तावेजों और डिजिटल ट्रेस के आधार पर ATS ने उसे सक्रिय संदिग्ध की सूची में शामिल किया है। अब राज्य स्तर पर भी उसकी निगरानी बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन

6 of 8
धर्मांतरण मामला, छांगुर बाबा का खास बदर अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

सरूरपुर पुलिस ने एक बार फिर बदर अख्तर की तलाश शुरू की है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कई बार इलाके में  घेराबंदी की गई लेकिन बदर हर बार बच निकला।

पुलिस अब उस पर नजर रखने के लिए टेक्निकल सर्विलांस का सहारा ले रही है। सूत्रों के अनुसार, बदर अब मेरठ में नहीं है, लेकिन उससे जुड़े संपर्क अब भी यहीं सक्रिय हैं।

विज्ञापन

7 of 8
धर्मांतरण मामला, छांगुर बाबा का खास बदर अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
ATS को बदर अख्तर और उसके कुछ सहयोगियों के मोबाइल नंबर हाथ लगे हैं। इन नंबरों की कॉल डिटेल्स और लोकेशन हिस्ट्री की मदद से उसके नेटवर्क और मूवमेंट की जानकारी जुटाई जा रही है।

जांच एजेंसियों का मानना है कि ये नंबर बदर के कई पुराने संपर्कों से भी जुड़े हैं, जिससे गिरोह की परतें खुल सकती हैं। कई नए नाम भी इस पड़ताल में सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन

8 of 8
ईडी की 12 टीमों ने छांगुर के ठिकानों को 13 घंटे खंगाला...अहम दस्तावेज मिले - फोटो : अमर उजाला

एसपी देहात डॉ. राकेश कुमार मिश्र ने पुष्टि की है कि बदर अख्तर के खिलाफ सरूरपुर थाने में मामला दर्ज है और जांच जारी है। उन्होंने कहा कि यह मामला संवेदनशील है और ATS के साथ मिलकर कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने यह भी बताया कि यदि धर्म परिवर्तन से जुड़ी और कड़ियां जुड़ती हैं तो एनआईए और अन्य एजेंसियों की मदद भी ली जा सकती है। फिलहाल, बदर की गिरफ्तारी मेरठ पुलिस की प्राथमिकता बनी हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें