दिगंबर जैन कॉलेज में बनाया गया भव्य पंडाल
- फोटो : अमर उजाला
महोत्सव को लेकर बड़ा जैन मंदिर, छोटा जैन मंदिर, जैन अतिथि भवन, अजितनाथ मंदिर, शांतिनाथ मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है। मंदिरों को जाने वाले रास्तों पर भी विशेष सजावट की गई है। ध्वजारोहण सौरभ जैन, आर्जव जैन करेंगे। पालना राजेश जैन व मोनिका जैन, पात्रों का शुद्ध भोजन संजय जैन व निखिल जैन को जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्वागताध्यक्ष राकेश कुमार, सुदेश कुमार, धनेंद्र जैन, रोहन जैन, अखंड ज्योति तरसचंद जैन, दीपक जैन, गौरव जैन और मंडप उद्घाटनकर्ता धनपाल जैन, चंद्रप्रभा जैन रहे।