दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल गोपीचंद हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी तांत्रिक गणेशानंद की तीन दिन के लिए कोर्ट से रिमांड मांगी है। वहीं, दूसरी तरफ पुलिस की जांच में सामने आया कि चित्रकूट में रहने वाली तांत्रिक की प्रेमिका का भी अपने पति से तलाक का केस चल रहा है।
पुलिस तीन दिन की रिमांड के दौरान हत्यारोपी को चित्रकूट, हस्तिनापुर और रामराज में लेकर जाएगी। अभी तक की जांच में सामने आया कि तांत्रिक ने हेड कांस्टेबल से एक लाख रुपये लिए थे। उस रकम से तांत्रिक ने बिटकॉइन डिजिटल करेंसी खरीदी थी।