मौके पर जमा लोग
- फोटो : अमर उजाला
सोनू की हत्या किए जाने की सूचना पर आक्रोशित ग्रमीणों ने मवाना फलावदा मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने सड़क पर ट्रैक्टर ट्राली आडी तिरछी खड़ी कर दीं। मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान, नेता आकाश गुर्जर आदि पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिजनों के लिए एक करोड़ की आर्थिक मदद और पत्नी के लिए सरकारी नौकरी की मांग की।
हंगामे की सूचना सीओ मवाना उदय प्रताप सिंह, तहसीलदार अजय उपाध्याय और कई थानों की फोर्स पहुंची। उन्होंने लोगों समझाने का प्रयास किया। लेकिन लोग हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। शाम को एसपी देहात अविनाश पांडेय व एसडीएम प्रशासन मदन सिंह भी पहुंचे। लेकिन लोगों ने मांगे पूरी होने तक जाम खोलने से इनकार कर दिया।