asp tinky, snifer Dog
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद करीब सवा साल पूर्व भौराकलां थाना क्षेत्र में एक युवती ने ही प्रेम संबंध छिपाने के लिए अपनी ही बहन की हत्या कर शव को अगोलो में छिपा दिया था। इस घटना का खुलासा एएसपी टिंकी की बदौलत संभव हुआ था, जिसने शव बरामद कराकर पूरी घटना का खुलासा कर दिया था।
इनके अलावा, भोपा में डॉक्टर की हत्या, परासौली में युवक की हत्या और बागोवाली में युवक द्वारा की गई मां की हत्या की वारदातों का खुलासा भी एएसपी टिंकी की बदौलत ही संभव हो पाया। सटीक खुलासों के चलते कई बार एएसपी टिंकी को पुलिस मुख्यालय द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है।