फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: इन तीन खिलाड़ियों ने बढ़ाया क्रांतिधरा का मान, आज सीएम योगी लखनऊ में करेंगे सम्मानित

Fri, 24 Jan 2020 02:52 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
चमन सिंह, सौरभ चौधरी और पारुल चौधरी - फोटो : अमर उजाला
देश के साथ-साथ मेरठ का गौरव बढ़ाने वाले निशानेबाज सौरभ चौधरी, तीरंदाज चमन सिंह व एथलीट पारुल चौधरी को उनकी उपलब्धियों की बदौलत आज यानी शुक्रवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री से सम्मान मिलेगा। ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकले इन तीनों ही खिलाड़ियों की सफलता के पीछे तीनों के पिताओं का अहम योगदान है। खास बात यह है कि इन तीनों खिलाड़ियों के पिता किसान हैं।
विज्ञापन

2 of 8
सौरभ चौधरी - फोटो : अमर उजाला
सरूरपुर क्षेत्र के कलीना गांव निवासी 17 वर्षीय निशानेबाज सौरभ चौधरी ने प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए लक्ष्मण अवार्ड तक का सफर तय किया है। पिछले पांच सालों में 10 मीटर एयर पिस्टल में सौरभ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पीले तमगों का मानो ढेर लगा दिया हो। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार गोल्ड मेडल हासिल करने वाले सौरभ को गोल्डन ब्वॉय के नाम से पुकारा जाने लगा।
विज्ञापन

3 of 8
शूटर सौरभ चौधरी - फोटो : अमर उजाला
पिता जगमोहन सिंह किसान है। उन्होंने बताया कि ऐसा कभी नहीं सोचा था कि बेटा एक दिन उनका सीना गर्व से चौड़ा करेगा। ओलंपिक में कोटा हासिल कर चुके सौरभ चौधरी को लक्ष्मण अवार्ड मिलने की सूचना मिलने पर परिवार में खुशी का माहौल है। सौरभ ने अभ्यास के लिए कलीना गांव से प्रतिदिन बड़ौत का सफर तय कर यह मुकाम पाया है। सौरभ बड़े भाई नितिन के साथ लखनऊ पहुंच गया है, जहां उसे मुख्यमंत्री सम्मानित करेंगे। अवार्ड मिलने की घोषणा से सौरभ की दादी राजकली, माता बृजेश देवी, बहन साक्षी काफी खुश हैं।

4 of 8
सौरभ चौधरी - फोटो : social media
सौरभ का सफर
2018 में जूनियर विश्व कप जर्मनी में जूनियर वर्ग की व्यक्तिगत, टीम और मिक्सड में स्वर्ण पदक।
2018 में 28वीं चैंपियनशिप में व्यक्तिगत में स्वर्ण और टीम वर्ग में सिल्वर।
2018 में एशियाई गेम्स में स्वर्ण पदक।
2019 में आईएसएसएफ विश्वकप में स्वर्ण पदक, ओलंपिक कोटा हासिल किया।
2019 में आईएसएसएफ विश्वकप में रिकॉर्ड तोड़कर स्वर्ण पदक हासिल किया। 
विज्ञापन

5 of 8
पारुल चौधरी - फोटो : अमर उजाला
पारुल ने बढ़ाया मान 
दौराला क्षेत्र के इकलौता गांव निवासी किसान कृष्णपाल चौधरी की 24 वर्षीय बेटी पारुल चौधरी शुक्रवार को लखनऊ में रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड से सम्मानित होंगी। पारुल ने फोन पर बताया कि वह नेशनल कैंप के लिए पटियाला में प्रशिक्षण ले रही हैं। अवार्ड मिलने के संबंध में लखनऊ से फोन आया था, जिसके बाद वह फ्लाइट से लखनऊ पहुंची हैं। पिता ने बताया कि अवार्ड मिलने की खबर सुनकर परिवार सहित गांव में जश्न का माहौल है। पारुल की माता राजेश देवी, भाई रोहित व राहुल ने खुशी जताई। पारुल तीन हजार, पांच हजार व 800 मीटर दौड़ की खिलाड़ी हैं। वह कैलाश प्रकाश स्टेडियम के कोच गौरव त्यागी से प्रशिक्षण लेकर यहां तक पहुंची हैं। वर्तमान में पारुल मुंबई में रेलवे में टीसी पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन

6 of 8
पारुल चौधरी - फोटो : अमर उजाला
पारुल की सफलता का सफर
2019 में यूरोप में वर्ल्ड रेलवे एथलेटिक्स में तीन हजार मीटर में स्वर्ण, 800 मीटर में स्वर्ण पदक।
2019 में नेपाल के सेफ गेम्स में पांच हजार मीटर में रजत पदक।
2019 दोहा में 23वीं एशियन चैंपियनशिप में पांच हजार मीटर दौड़ में कांस्य पदक।
2019 में रांची की सीनियर ओपन नेशनल की पांच हजार मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक। 
2019 में पटियाला में सीनियर फेडरेशन कप में तीन व पांच हजार दौड़ में स्वर्ण पदक।
विज्ञापन

7 of 8
हाथ में तिरंगा लिए चमन सिंह - फोटो : अमर उजाला
प्रभात आश्रम के चमन भी चमके 
टीकरी गुरुकुल प्रभात आश्रम से तीरंदाजी के गुर सीखने वाले टीकरी गांव के 25 वर्षीय चमन सिंह भी अवार्ड से सम्मानित होंगे। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीरंदाजी में डंका बजाने वाले मेरठ के चमन सिंह बीएसएफ में कांस्टेबल पद पर तैनात हैं। उनकी पोस्टिंग वर्तमान में गुरुग्राम में है। चमन सिंह ने अमर उजाला से फोन पर बातचीत में लक्ष्मण अवार्ड की घोषणा पर खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया अवार्ड मिलने की खबर सुनकर उनके परिवार में जश्न का माहौल है। बताया कि उनके पिता चंद्रपाल सिंह किसान हैं।
विज्ञापन

8 of 8
तीरंदाज चमन सिंह - फोटो : अमर उजाला
चमन सिंह की सफलता का सफर
2017 मणिपुर में छठीं आल इंडिया पुलिस तीरंदाजी में 70 व 50 मीटर में रजत पदक, 30 मीटर में स्वर्ण, ओवरआल में कांस्य, टीम व मिक्स टीम के साथ दो स्वर्ण।
2017 में रांची में सातवीं आल इंडिया पुलिस तीरंदाजी में 70 मीटर में कांस्य, 50, 30 व ओवरआल में स्वर्ण, ओलंपिक राउंड में रजत व टीम के साथ स्वर्ण।
2018 में 39वीं एनटीपीसी तीरंदाजी में टीम व मिक्स में कांस्य पदक।
2019 में चीन में वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम में टारगेट तीरंदाजी व थ्री डी तीरंदाजी में स्वर्ण पदक।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें