मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला
सीएचसी पर पहुंचकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने हेल्थ एटीएम मशीन का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ सांसद सत्यपाल सिंह भी मौजूद रहे। हेल्थ एटीएम से रैपिड डायग्नाॅस्टिक चेकअप, त्वचा की जांच, के अलावा, नांक, कान, आंख, ब्लड प्रेशर, बुखार, ईसीजी, एचआईवी, कॉलस्ट्रोल, थाइराइड, शुगर, ब्लड शुगर, हिमोग्लोबिन, डेंगू, मलेरिया, आक्सीजन का लेवल, प्रेग्नेंसी, फैट, प्रोटीन, गुर्दे व मूत्र की जांच सहित 52 जांचे होंगी।