फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर पहुंचे, चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात, देखिए ये तस्वीरें

Sat, 08 Aug 2020 12:42 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 5
पुलिस फोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर पहुंच गए हैं। सीएम योगी के दौरे को लेकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह अलर्ट हैं। शहर में चप्पे- चप्पे पर फोर्स तैनात है। आइए आपको आगे की स्लाइडों में दिखाते हैं, कैसी है सुरक्षा व्यवस्था-
विज्ञापन

2 of 5
प्रशासन अलर्ट - फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी के कार्यक्रम को लेकर सर्किट हाउस में पहले ही तैयारी कर ली गई थी। मुख्यमंत्री यहीं पर तीनों जिले के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे हैं। इसके बाद कोविड-19 को लेकर समीक्षा होगी।
विज्ञापन

3 of 5
कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने जानकारी ली - फोटो : अमर उजाला
उधर, सीएम योगी के पहुंचने से पहले कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों से बातचीत कर व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।

ये रहेगा पूरा कार्यक्रम

4 of 5
अधिकारी पूरी तरह अलर्ट हैं - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ शहर में करीब सवा तीन घंटे रहेंगे। प्रशासन को प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार, सीएम योगी दोपहर एक बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचेंगे। यहां से वाया कार मंडलायुक्त सभागार जाएंगे। वहां करीब आधा घंटा जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलिस अलर्ट - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद एक घंटा समीक्षा बैठक चलेगी, जिसमें सहारनपुर मंडल के तीनों जिलों के डीएम, सीडीओ, अपर निदेशक, स्वास्थ्य एवं मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य मौजूद रहेंगे। यहां कोविड-19 की स्थिति, उपचार और मेडिकल कॉलेजों की व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे। फिर यहां से सरसावा एयरपोर्ट जाएंगे और वहां से लखनऊ प्रस्थान करेंगे। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें