फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandra Grahan 2021: 26 मई को पहला चंद्रग्रहण, पूरे साल में होंगे चार ग्रहण, जानें समय और तारीख

Mon, 24 May 2021 06:00 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
chandra grahan
खग्रास चंद्रग्रहण बुधवार (26 मई) वैशाख पूर्णिमा को लगने जा रहा है। यह चंद्र ग्रहण इस संवत्सर का पहला ग्रहण होगा। खास बात यह है कि चंद्रग्रहण संपूर्ण भारत में नहीं देखा जा सकेगा, क्योंकि ग्रहण का आरंभ जब होगा उस समय देश में दिन निकला होगा। ऐसे में कुछ क्षेत्रों में ग्रस्तोदय के रूप में इस ग्रहण को देखा जा सकता है। इसके सूतक का विचार भी संपूर्ण देश में नहीं होगा। जिन स्थानों पर ग्रहण दिखेगा, वहीं पर सूतक का विचार रहेगा।

उन्होंने बताया कि इंफाल में 25 मिनट और कोलकाता में मात्र छह मिनट यह ग्रहण होगा। उपर्युक्त स्थानों के अलावा समस्त भारत पश्चिमोत्तर-दक्षिण एवं बिहार राज्य के किसी भी स्थान पर सायंकाल चंद्रोदय 6.21 बजे के बाद ही होगा। इंडियन काउंसिल ऑफ एस्ट्रोलॉजिकल साइंस के सचिव आचार्य कौशल वत्स ने बताया कि मेरठ ग्रहण के प्रभाव से मुक्त रहेगा। शास्त्रों के अनुसार चंद्र ग्रहण का सूतक ग्रहण आरंभ समय से नौ घंटे पहले से ही आरंभ हो जाता है। अत: इसका सूतक प्रात: 06:15 से ग्रसित क्षेत्रों में ही मान्य होगा अन्यत्र कहीं विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
चंद्रग्रहण
सूतक एवं ग्रहण काल में ईश्वर एवं अपने इष्टदेव की आराधना, जप, तर्पण आदि कृत्यों का संपादन कल्याणकारी होता है। ग्रहण के बाद स्नान, दानादि करना शुभ होगा।

विज्ञापन

3 of 5
chandra grahan
यह रहेगा चंद्र ग्रहण का समय
ग्रहण प्रारंभ    -  अपराह्न 03.15 बजे 
खग्रास प्रारंभ  -   शाम 04.40 बजे
ग्रहण मध्य      -   04.49 बजे
खग्रास समाप्त -   04.58 बजे
ग्रहण समाप्त   -   06.23 बजे

4 of 5
chandra grahan
इस वर्ष होंगे चार ग्रहण
इस साल कुल चार ग्रहण लगेंगे। इनमें से दो सूर्य ग्रहण होंगे और दो चंद्र ग्रहण होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चंद्रग्रहण - फोटो : amar ujala
पहला सूर्य ग्रहण 10 जून को होगा और दूसरा चार दिसंबर को लगेगा। इसके साथ पहला चंद्र ग्रहण 26 मई को और दूसरा चंद्र ग्रहण 19 नवंबर को लगेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें