फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां से हुई थी आखिरी बार बात: कहा था- सब कुछ ठीक है, फिर सबको क्यों रुला गया बीटेक का छात्र, सदमे में परिवार

Wed, 20 Sep 2023 01:29 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

जिंगदी के आखिरी बोल: सुसाइड से पहले मां से हुई बात, कहा था सब कुछ ठीक है, फिर छात्र ने क्यों उठाया ऐसा कदम
विज्ञापन
1 of 7
बीटेक के छात्र ने किया सुसाइड - फोटो : Amar Ujala
मेरठ में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के पंडित दीनदयाल उपाध्याय छात्रावास में मंगलवार सुबह बीटेक थर्ड ईयर के छात्र प्रशांत पांडे (21) ने मंगलवार को फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। बताया गया कि उसने आत्महत्या से पहले अपनी मां से बात की थी।

बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल 
बीटेक के छात्र प्रशांत पांडे की आत्महत्या से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मां माधुरी देवी बेटे की आत्महत्या की बात सुनकर बदहवास हो गईं। मां ने बिलखते हुए बताया कि सुबह को फोन आया था। प्रशांत ने मां से कहा था कि सब कुछ ठीक है और मेरा एडमिशन भी हो गया है। 
विज्ञापन

2 of 7
बीटेक के छात्र ने किया सुसाइड - फोटो : Amar Ujala
बताया गया कि 16 सितंबर को प्रशांत घर से मेरठ आया था। दाखिले के लिए फीस के एक लाख 20 हजार रुपये भी लेकर आया था।
विज्ञापन

3 of 7
बीटेक के छात्र ने किया सुसाइड - फोटो : Amar Ujala
जानकारी के अनुसार, छात्र की चार विषय में बैक थी, इसके चलते वह डिप्रेशन में था। छात्र की आत्महत्या से गुस्साए छात्रों ने हंगामा करते हुए शव उठाने से इंकार कर दिया। 

4 of 7
बीटेक के छात्र ने किया सुसाइड - फोटो : Amar Ujala
वहीं, छात्र की मौत पर सीसीएसयू के छात्रों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान छात्र विवि का मेन गेट बंद करके धरने पर बैठ गए। घंटों चले हंगामे के बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद छात्र के शव को रिश्तेदार और विवि के कर्मचारी उसके गांव वाराणसी ले गए।
विज्ञापन

5 of 7
हंगामा करते छात्र - फोटो : Amar Ujala
तनाव न हो इसलिए शुरू कराई गईं गतिविधियां
सीसीएसयू के हॉस्टलों में छात्र-छात्राएं तनाव में न रहें इसको लेकर कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला की तरफ से कई नए प्रयास कराए गए। सभी हॉस्टल में छात्र-छात्राओं को खेलों के प्रति जागरूक करके खेल शुरू कराए गए। प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। 
विज्ञापन

6 of 7
हंगामा करते छात्र - फोटो : Amar Ujala
मंगलवार को हुई घटना के बाद कुलपति ने सभी वार्डन से कहा है कि समय-समय पर छात्र-छात्राओं से बात करें। उनको बताएं कि परीक्षा में कम नंबर आ सकते हैं लेकिन मेहनत करके नंबरों को बढ़ाया जा सकता है। ऐसा कदम परिवार को जिंदगी भर का दुख दे देता है। बच्चों में आत्मविश्वास जगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मेरठ बीटेक छात्र सुसाइड केस। - फोटो : अमर उजाला
छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है। - पीयूष कुमार सिंह, एसपी सिटी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें