मेरठ में चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (सीसीएसयू) के पंडित दीनदयाल हॉस्टल में मंगलवार को एक इंजीनियरिंग के छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना से सीसीएसयू में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर सीसीएसयू के प्रशासनिक अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
उधर, छात्रों ने हॉस्टल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इसके बाद गुस्साए छात्रों ने गेट पर ताला लगा दिया। वहीं, पोस्टमार्टम के लिए एंबुलेंस में रखने को छात्रों ने शव कंधों पर उठाया तो उनकी आंखें भर आईं।