फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CCSU Admission: गर्ल्स कॉलेज हिट, को-एड पीछे, ये प्रमाण पत्र लेकर जाएं साथ ताकि वापस न लौटना पड़े

Tue, 25 Jun 2019 12:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
आरजी कॉलेज में दाखिले के लिए पंहुची छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
सीसीएसयू से संबद्ध मेरठ और सहारनपुर के कॉलेजों में दूसरे दिन शाम तक 12340 छात्र-छात्राओं ने एडमिशन लिया है। मेरठ जिले में 3533 एडमिशन हुए हैं। इनमें छात्राओं की संख्या 1875 है तो वहीं, छात्रों की संख्या 1658 है। मेरठ में सबसे ज्यादा एडमिशन आरजी कॉलेज में 162 हुए हैं। सबसे कम संख्या मेरठ कॉलेज में 36 रही है।

 
विज्ञापन

2 of 8
आरजी कॉलेज में दाखिले के लिए पंहुची छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
सीसीएसयू के कॉलेजों में शनिवार से एडमिशन शुरू हो गए। सोमवार सुबह से ही कॉलेजों में छात्र-छात्राओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई। मेरठ में कोएड के मुकाबले गर्ल्स कॉलेजों में संख्या अधिक रही। आरजी कॉलेज में जहां 162 दाखिले हुए, वहीं इस्माईल में भी खूब भीड़ रही। यहां पर 113 दाखिले हुए हैं।

 
विज्ञापन

3 of 8
कॉलेजों में एडमिशन के लिए पंहुचे छात्र-छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
कोएड में डीएन कॉलेज में सबसे ज्यादा दाखिले हुए। यहां पर 138 छात्र-छात्राओं ने दाखिला लिया। एनएएस कॉलेज में 73 एडमिशन हुए। कनोहर लाल गर्ल्स कॉलेज में 85 एडमिशन हुए हैं। शहीद मंगल पांडे गर्ल्स डिग्री कॉलेज में 10 एडमिशन हुए हैं। मेरठ कॉलेज में सिर्फ 36 एडमिशन हुए। 

 

4 of 8
कॉलेजों में एडमिशन के लिए पंहुची छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
धीमी गति से हुए एडमिशन
पहली मेरिट के एडमिशन की अंतिम तिथि 26 जून है। ऐेसे में सोमवार को बहुत धीमी गति से एडमिशन हुए हैं। मंगलवार को एडमिशन में तेजी आने की उम्मीद है। अगर दो दिन में एडमिशन पूरे नहीं हुए तो विश्वविद्यालय को तिथि बढ़ानी पड़ सकती है। बता दें कि पहली मेरिट 90 हजार छात्र-छात्राओं की जारी हुई है। रजिस्ट्रेशन 1 लाख 10 हजार छात्रों ने किए हैं। 27 जून को विवि ने दूसरी मेरिट जारी करने की घोषणा की हुई है। 
विज्ञापन

5 of 8
कॉलेजों में एडमिशन के लिए पंहुची छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
ये लेकर जाएं साथ 
सोमवार को कॉलेजों में प्रमाण पत्रों की कमी के चलते बहुत से छात्र-छात्राओं को वापस लौटना पड़ा है। ऐसे में सभी कॉलेजों में स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी प्रमाण पत्र साथ लेकर जाएं। इनमें संबंधित कोर्स की फीस का ड्राफ्ट, ऑफर लेटर, आर्थिक आधार पर आरक्षण वाला प्रमाण पत्र, कोटे से संबंधित होने पर जाति अथवा दूसरे प्रमाण पत्र, ओरिजनल मार्कशीट, मार्कशीट की फोटो कॉपी, दो पासपोर्ट साइज फोटो, ट्रांसफर सर्टिफिकेट, चरित्र प्रमाण पत्र और आईडी प्रूफ शामिल हैं।
विज्ञापन

6 of 8
मेरठ में कॉलेजों में एडमिशन के लिए लाइन में खड़ी छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
मेरठ कॉलेज में खत्म हो गए प्रॉस्पेक्टस
मेरठ कॉलेज में शनिवार को तो प्रॉस्पेक्टस थे ही नहीं सोमवार को जो मंगाए गए वह दोपहर तक खत्म हो गए। प्रेस प्रवक्ता विनय बरसर ने बताया कि कुछ देर के लिए प्रॉस्पेक्टस खत्म हुए थे लेकिन तभी मंगवा लिए गए थे।
विज्ञापन

7 of 8
कॉलेज में एडमिशन के लिए पंहुची छात्रा - फोटो : अमर उजाला
बीए में सबसे ज्यादा दाखिले 
सबसे ज्यादा एडमिशन बीए में 883 हुए हैं। बीकॉम में 359, बीएससी बायो में 157, बीएससी मैथ में 189 और बीएससी सांख्यिकी में 24 दाखिले हुए। नौ जिलों के कॉलेजों की बात करें तो 12340 में 5459 छात्राें ने दाखिला लिया है।  बाकी छात्राएं हैं।  
विज्ञापन

8 of 8
कॉलेजों में एडमिशन के लिए पंहुची छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
एमए, एमकॉम-एमएससी में 10 हजार रजिस्ट्रेशन 
सीसीएसयू से संबद्ध मेरठ-सहारनपुर के कॉलेजों में एमए, एमएससी-एमकॉम में 10 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो गए हैं। 30 जून रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि है। पीजी में दूसरे कोर्सों की बात करें तो सेल्फ फाइनेंस कोर्सों का बुरा हाल है। कई कोर्सों में गिनती के ही आवेदन हैं। एमए, एमएससी-एमकॉम के बाद छात्रों की सबसे ज्यादा पसंद एमएससी एग्रीकल्चर है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें