फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसीनो प्रकरण: हाॅलोवीन बैश की आड़ में आज होना था करोड़ों का खेल, होटल मालिक नवीन अरोड़ा ने कही ये बात

Sat, 26 Oct 2024 01:23 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मेरठ

सार

होटल हारमनी इन में कैसीनो के खुलासे के बाद जांच में परतें खुल रही हैं। लगातार पांचवें साल हारमनी इन में हैलोवीन बैश होने वाली थी। इससे पहले यह अक्तूबर माह में लगातार चार साल से होती आ रही है। इस बार की पार्टी के लिए भी सोशल मीडिया पर प्रचार किया गया था।
विज्ञापन
1 of 6
होटल में चल रहा था कैसीनो - फोटो : अमर उजाला
कैसीनो के मामले में जांच के दायरे में चल रहे होटल हारमनी इन में नए साल तक कई बड़ी पार्टियों के क्रम में आज हैलोवीन बैश होनी थी। इसकी आड़ में कैसीनो में करोड़ों का खेल होने वाला था। स्पेशल पार्टी के लिए डीजे चेतना को बुलाया गया था। सोशल मीडिया पर बुकिंग के लिए बड़े स्तर पर प्रचार किया गया, लेकिन पुलिस की कार्रवाई के बाद यह पार्टी रद्द कर दी गई।
विज्ञापन

2 of 6
मेरठ में कैसीनो - फोटो : अमर उजाला
लगातार पांचवें साल हारमनी इन में हाॅलोवीन बैश होने वाली थी। इससे पहले यह अक्तूबर माह में लगातार चार साल से होती आ रही है। होटल मालिकों के लिए यह काफी मुनाफे वाली साबित हुई थी। इसके चलते इस बार भी बड़े स्तर पर आयोजन किया जाना था।

एक बड़ी कोल्ड ड्रिंक कंपनी इसके लिए प्रायोजक बनी थी। प्रचार के वीडियो विज्ञापन के माध्यम से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसके लिए बड़े स्तर पर तैयारी की गई थी। प्रचार-प्रसार पर भी काफी रुपये खर्च किए गए।
विज्ञापन

3 of 6
मेरठ में कैसीनो - फोटो : अमर उजाला
पार्टी में आने वाले ग्राहकों के लिए कई लुभावने ऑफर दिए गए। इसकी बुकिंग के लिए दो मोबाइल नंबर भी जारी किए गए थे। शुक्रवार को जब इन नंबरों पर फोन किया गया तो ये बंद मिले। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि यदि होटल में कोई पार्टी कराई जाती है तो उसकी निगरानी कराई जाएगी। मामले की जांच जारी है।

4 of 6
मेरठ में कैसीनो पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
ये होता है हैलोवीन बैश 
हैलोवीन पश्चिमी देशों का त्योहार है। इसका आयोजन पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए 31 अक्तूबर को होता था। अब यह एक इवेंट में तब्दील हो गया है। अब यह हर साल सितंबर के अंत से एक नवंबर तक आयोजित किया जाता है। इस पार्टी की पूरी थीम ही डरावनी होती है।

पार्टी स्थल को डरावनी दिखने वाली वस्तुओं से सजाया जाता है। इसमें लोग डरावने मुखौटे और पोशाक पहनकर शामिल होते हैं। मेकअप भी डरावना ही होता हैं। इसमें भूतिया खेल और शो होते हैं। हैलोवीन बैश इसी थीम पर आधारित स्पेशल पार्टी है।
विज्ञापन

5 of 6
मेरठ में कैसीनो पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
नवीन अरोड़ा समेत आठ की अंतरिम जमानत 4 नवंबर तक बढ़ी
होटल हारमनी इन में भाजपा के पूर्व महानगर कोषाध्यक्ष नवीन अरोड़ा, राजेश मिगलानी, राजेश जुनेजा, अशोक तनेजा और अमित चांदना की साझेदारी है। आरोप है होटल में काफी समय से अवैध तरीके से कैसीनो संचालित हो रहा था।

पुलिस की जांच में सामने आया है कि कैसीनो से होने वाली कमाई का आधा हिस्सा होटल मालिकों की जेब में जाता था। सोमवार रात पुलिस ने नवीन अरोड़ा, राजीव गुलाटी, राजकुमार, राकेश, संजय अरोड़ा, मोहित, देवेंद्र पाल सेठी और गौरव कंसल को गिरफ्तार किया था, जबकि राजेश मिगलानी, राजेश जुनेजा, अशोक तनेजा, अमित चांदना, रजत सिंह, हिमांशु, मैनेजर आदिल खान फरार हो गए थे। पुलिस ने मौके से डेढ़ करोड़ रुपये के काॅइन, करीब एक लाख की नकदी बरामद की थी। मामले में नौचंदी पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। 

गिरफ्तार आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उन्हें अंतरिम जमानत मिल गई थी। शुक्रवार को जमानत पर सुनवाई हुई। इसके बाद कोर्ट ने अब सुनवाई के लिए चार नवंबर की तिथि नियत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
मुझे साजिश के तहत फंसाया गया: नवीन अरोड़ा
इस मामले में नवीन अरोड़ा का कहना है कि मैनेजर के माध्यम से देवेंद्र पाल सेठी ने दीपावली हॉल बुक किया था। 50 हजार रुपये एडवांस जमा कराए गए थे। मुझे जब सूचना मिली कि पार्टी में कैसीनो चल रहा है तो वह होटल पहुंचे और इसे तत्काल बंद करने के लिए कहा।

हॉल बुक कराने वाले ने थोड़ी देर में बंद कराने की बात कही थी। इस पर वह घर चले गए थे। तभी पुलिस ने छापा मार दिया। पुलिस ने हस्ताक्षर करने के लिए मुझे होटल में बुलाया था। इसके बाद यह कार्रवाई की गई। मुझे साजिश के तहत फंसाया गया है। न्यायालय से न्याय मिलने का पूरा भरोसा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें