फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर में नदी में गिरी पंजाब की कार, दो की लाश बरामद, कई के बहने की आशंका

Sat, 22 Jul 2017 03:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बिजनौर
विज्ञापन
1 of 6
कार
शुक्रवार रात बिजनौर मार्ग पर स्थित बाण नदी के पुल पर अनियंत्रित हुई टवेरा कार पुल की रेलिंग तोड़ती हुई नदी में जा गिरी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। कार में सवार कुछ और लोगों के पानी के तेज बहाव में बह जाने की आशंका जताई जा रही है, जिनकी तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन

2 of 6
क्षतिग्रस्त कार
हादसा शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे बिजनौर मार्ग पर गांव अहीरपुरा के पास हुआ। टवेरा कार (पीबी एच 12-9747) पंजाब की बताई जा रही है और यह हादसे के वक्त बिजनौर से मुरादाबाद की ओर जा रही थी। जिस पुल पर यह हादसा हुआ वह काफी संकरा है।
विज्ञापन

3 of 6
क्षतिग्रस्त कार
माना जा रहा है कि हादसे के वक्त कार की स्पीड काफी तेज थी और पुल संकरा होने के कारण चालक इस पर से नियंत्रण खो बैठा। कार नदी में गिरने की सूचना पर थाना नूरपुर और आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। मुख्यालय से भी अधिकारी मौके की ओर दौड़ पड़े।
 

4 of 6
नहर से कार निकालती पुलिस
इंस्पेक्टर नूरपुर सतेंद्र सिंह और दो सिपाही नदी में कूद पड़े और कार में फंसे एक व्यक्ति को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। कार में कुल कितने लोग सवार थे इसका भी पता नहीं चल पाया है।

 
विज्ञापन

5 of 6
ड्राइवर जयवीर सिंह
​कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार में पांच-छह लोग सवार थे, जिनके नदी के तेज बहाव में बह जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने क्रेन मंगाकर कार को बाहर निकलवाया। पुलिस कार के नंबर के आधार पर मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। पुलिस और ग्रामीण नदी में अन्य कार सवारों की तलाश में जुटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
‌मृतक कुलजीत सिंह
मृतकों में दो लोगों की शिनाख्त हो गई है। जयवीर पुत्र तेजपाल निवासी शिवालाकलां जिला बिजनौर और पंजाब नेशनल बैंक के सहायक प्रबंधक कुलदीप खोखर की पहचान हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें