अभिनेता फरहान अख्तर मेरठ में सफेद कोठी की तलाश कर रहे हैं। फरहान अख्तर की अगली फिल्म की शूटिंग पुराने जमाने की सफेद कोठी में होनी है। शूटिंग के लिए फिल्म की टीम सफेद रंग की कोठी की तलाश में जुटी है। फिल्म की कहानी उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित होने के कारण, फिल्म की शूटिंग यूपी के किसी शहर में होना तय हुआ है।
विज्ञापन
2 of 5
सफेद रंग की कोठी की तलाश
इसलिए फिल्म की टीम उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में शूटिंग के लिए मुफीद लोकेशन तलाश रही है। अभी टीम बरेली, कानपुर और आगरा में लोकेशन तलाश कर चुकी है। मनमाफिक लोकेशन न मिलने के कारण फरहान अख्तर की टीम का अगला पड़ाव मेरठ है। मेरठ में टीम छावनी क्षेत्र में पुराने बंगलों में शूटिंग के लिए सही ठिकाना तलाश रही है।
विज्ञापन
3 of 5
सफेद रंग की कोठी की तलाश
फरहान अख्तर की फिल्म की कहानी 19वीं सदी के आसपास की होगी। शूटिंग के लिए टीम को कॉलेज, हवेली और ब्रितानी हुकूमत के वक्त की कोठियां चाहिए। जहां वे शूटिंग कर सकें। कॉलेज की शूटिंग बरेली में होगी, कोठी की तलाश मेरठ में जारी है।
4 of 5
आनंद एल राय
पहले शाहरुख खान और आनंद एल राय की फिल्म मेरठ की पृष्ठभूमि पर बन रही है। फिल्म की शूटिंग के लिए मुंबई में घंटाघर और खैरनगर का सेट तैयार हो चुका है। जहां डायरेक्टर आनंद एल राय शाहरुख खान के साथ फिल्म बना रहे हैं। टाइगर श्राफ अपनी अगली फिल्म के लिए मेरठ की लोकेशन लगभग फाइनल कर चुके हैं। फिल्म की शूटिंग के लिए लोकेशन तलाश का काम लगभग पूरा हो चुका है।
टीम ने गांधी आश्रम, कैलाश प्रकाश स्टेडियम के पास लोकेशन तय की है। टीम अगस्त में मेरठ आएगी। फरहान अख्तर अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए मेरठ में जगह तलाश रहे हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें