फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगनहर हादसा: अगले सप्ताह होनी थी बहन की शादी, चंद सेकेंड में मातम में बदली परिवार की खुशियां

Mon, 03 Feb 2020 03:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
निशांत फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पति को खो देने के बाद कविता के लिए निशांत ही एकमात्र सहारा था। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है और छोटी की 16 फरवरी को होनी है। निशांत के गंग नहर में डूबने के साथ ही परिवार के अरमान भी डूब गए। निशांत अपनी मां कविता और बहन के साथ चौधरी चरण सिंह कालोनी में किराये के मकान में रहता है। हादसे का पता लगते ही परिवार मुरादनगर के लिए रवाना हो गया। 
विज्ञापन

2 of 6
gangnahar - फोटो : अमर उजाला
देहरादून से दिल्ली जाते समय मुरादनगर में गंग नहर में कार गिरने से मुजफ्फरनगर में सरकुलर रोड स्थित चौधरी चरण सिंह कॉलोनी निवासी निशांत पुत्र नरेंद्र सिंह और राधिका विहार (बच्चन सिंह कालोनी) गली नंबर एक निवासी हिमांशु पुत्र सुखवीर डूब गए। जबकि उनके साथ जा रहे मुजफ्फरनगर के ही हर्षित और अनमोल देशवाल किसी तरह तैरकर बाहर आ गए। 
विज्ञापन

3 of 6
gangnahar - फोटो : अमर उजाला
हादसे का पता लगते ही निशांत और हिमांशु के परिजन मौके के लिए रवाना हो गए। कॉलोनी में आसपास के लोग हादसे की खबर सुनकर स्तब्ध हैं। रविवार दोपहर में निशांत के घर पर उसके कुछ दोस्त मौजूद थे लेकिन वे भी यह नहीं बता सके कि निशांत देहरादून से दिल्ली किसलिए जा रहा था। 

4 of 6
gangnahar - फोटो : अमर उजाला
 16 फरवरी को है छोटी बहन की शादी 
निशांत दो बहनों का इकलौता भाई है। बड़ी बहन स्वाति की शादी हो चुकी है। वह सरकुलर रोड पर ही अपने परिवार के साथ रहती हैं। निशांत के एक रिश्तेदार ने बताया कि छोटी बहन शालू की शादी 16 फरवरी को दिल्ली में होनी है। मां-बेटे के साथ ही रिश्तेदार भी शादी की तैयारियों में जुटे थे। किसी को अंदाज नहीं था कि बहन की शादी से पहले ही यह हादसा हो जाएगा। 
विज्ञापन

5 of 6
gangnahar - फोटो : अमर उजाला
कृषि विभाग में लिपिक है निशांत 
निशांत उपनिदेशक कृषि कार्यालय में लिपिक के पद पर कार्यरत है। एक साल पहले ही मृतक आश्रित कोटे में उसकी नियुक्ति हुई थी। पिता नरेंद्र सिंह एडीओ कृषि के पद पर तैनात थे। 2015 में उनकी मृत्यु हो गई थी। उस समय निशांत नाबालिग था, इसलिए उसे नौकरी नहीं मिल पाई थी। बालिग होने पर एक साल पहले ही उसकी ज्वाइनिंग हो सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
gangnahar - फोटो : अमर उजाला
निशांत का परिवार मूलरूप से सिसौली गांव का रहने वाला है। वह काफी समय से अपनी मां और बहन के साथ मुजफ्फरनगर में रह रहा है। परिवार की पूरी जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। कार्यालय के कर्मचारी भी बताते हैं कि निशांत स्वभाव से बेहद शांत रहता है। किसी से ज्यादा बात नहीं करता। हादसे का शिकार हुई कार निशांत की ही है। जो उसने गत दिसंबर में शामली से खरीदी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें