गमगीन बैठीं निशांत की मां
- फोटो : अमर उजाला
रिकॉर्ड समय में शुरू हुआ रेस्क्यू फिर भी नहीं मिली सफलता
गंगनहर पटरी पर हुआ हादसा पुलिस के सामने ही हुआ। पुलिस ने तत्काल अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। इसी बीच एक सिपाही पास के अबूपुर गांव से गोताखोर एहसान की टीम के गोताखोर यूनुस व बाबू को लेकर आया।
वहीं, एनडीआरएफ की टीम ने भी रिकॉर्ड समय में मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू कर दिया। लेकिन इसके बावजूद पानी में बहे चारों लोगों में से किसी का सुराग नहीं लग सका। शुरू में यह लगा कि एक्सयूवी में कोई परिवार है, लेकिन अनमोल और हर्षित के बाहर आने पर घटना का पता चला।