फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल भर में चकनाचूर हुईं खुशियां, नहर में गिरी कार, चालक समेत चार लापता, शादी में जा रहा था परिवार

Sun, 17 Nov 2019 06:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 5
car sank in river - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के नजीबाबाद में भागूवाला के निकट देहरादून से पौड़ी जा रही प्राइवेट टैक्सी पेड़ से टकराकर नहर में समा गई। रविवार तड़के हुई घटना में टैक्सी में सवार सतपुली के एक युवक ने तैर कर अपनी जान बचाई जबकि चालक सहित चार लोग लापता हैं। लापता लोगों की तलाश में गोताखोर लगाए गए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
car sank in river - फोटो : अमर उजाला
देहरादून में काम करने वाले सतपुली व पौड़ी गढ़वाल क्षेत्र के चार युवक अपने मित्र की शादी में शामिल होने के लिए प्राइवेट टैक्सी से पौड़ी गढ़वाल जा रहे थे। नजीबाबाद तहसील क्षेत्र में चिड़ियापुर से समीपुर नहर पटरी मार्ग पर चंदक हेड के निकट रविवार प्रात: करीब चार बजे टैक्सी पेड़ से टकराकर नहर में गिर गई। टैक्सी में चालक सहित पांच लोग सवार थे। 
विज्ञापन

3 of 5
car sank in river - फोटो : अमर उजाला
टैक्सी में सवार उत्तराखंड के गांव शिवाल सतपुली पौड़ी गढ़वाल निवासी रोहित (30) ने तैरकर अपनी जान बचाई। उसने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर एसपी संजीव त्यागी, एसपी सिटी लक्ष्मी नारायण मिश्र, एसडीएम संगीता, सीओ प्रवीण कुमार सिंह और थाना प्रभारी संदीप त्यागी ने घटनास्थल पर पहुंचकर नहर में समाई टैक्सी को क्रेन के माध्यम से बाहर निकलवाया। 

4 of 5
car sank in river - फोटो : अमर उजाला
टैक्सी के शीशे टूटे हुए थे और उसमें सवार कोई भी यात्री न मिलने से प्रशासन ने तत्काल चालक सहित चार लोगों की तलाश के लिए गोताखोर लगाए। पीएसी के गोताखोर घटनास्थल पर लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
car sank in river - फोटो : अमर उजाला
सीओ प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि 15 गोताखोरों की मदद से लापता टैक्सी चालक केशव पुत्र शिवलाल निवासी शिवपुरी देहरादून, पौड़ी गढ़वाल निवासी सचिन पुत्र कमल सिंह, प्रभात पुत्र विनोद और अजय पुत्र ओमप्रकाश की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें