हिंदूवादी नेता कमलेश की हत्या में मौलाना हुए अनवारूल हक व मुफ्ती नईम कासमी नामजद
- फोटो : अमर उजाला
मौलाना अनवारुल हक के भाषणों के विरोध में हिंदू जन संघर्ष समिति उतर आई थी। समिति संयोजक गांव गंगदासपुर निवासी शूरवीर सिंह, सदस्य अनिल पांडे, मयंक मयूर, विनोद पवार आदि ने डीएम व एसपी से कहा था कि मौलाना अनवारुल हक जिले में भड़काऊ बयान देकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा है। मौलाना के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। अफसरों ने मौलानाओं की बैठक बुलाकर भड़काऊ बयान न देने को कहा था, लेकिन मौलाना अनवारुल हक व उनके साथियों पर हाथ डालने की हिम्मत अफसर नहीं जुटा पाए थे।