फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: यूपी पुलिस ने पहली बार माना आत्मरक्षा में चलाई गई गोली से मारा गया सुलेमान

Tue, 24 Dec 2019 01:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 7
पुलिस ने लाठियां बरसाई - फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हुए बवाल में पुलिस ने 39 लोगों को नामजद किया है।  इनमें से दस को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया गया है। बाकी उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। इन बवालियों की चल व अचल संपत्ति को कुर्क कराकर क्षतिपूर्ति की कवायद शुरू कर दी गई है।

वहीं प्रदेशभर में हुए बवाल के बाद पहला आधिकारिक मामला सामने आया है जिसमें यह पुष्टि हुई है कि बवाल में पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में चलाई गई गोली से सुलेमान घायल हुआ था जिसके बाद उसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

2 of 7
बवालियों ने नकाब बांधकर खूब बरसाईं गोलियां - फोटो : अमर उजाला
जुमे की नमाज के बाद जिलेभर में बवालियों ने खूब उत्पात मचाया था। तमाम दुकान व वाहनों में तोड़फोड़ कर आगजनी की। पूरे जिले में 131 लोगों को दबोचा गया था। 24 मुकदमे दर्ज हुए थे।

रविवार को छह मुकदमे और दर्ज हुए हैं। इनमें चार बिजनौर, एक चांदपुर, एक नूरपुर में दर्ज हुआ है। चार उपद्रवी बिजनौर, नौ नजीबाबाद, दो चांदपुर में दबोचे गए हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 7
बवालियों ने फायरिंग की तो भागे पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में मोहल्ला बुखारा निवासी सद्दाम, नई बस्ती निवासी महताब, मोहल्ला मिर्दगान निवासी राशिद व चांदपुर की चुंगी निवासी अजहर को पुलिस ने दबोचा है।

गांव स्वाहेड़ी निवासी गौरव कुमार, शक्तिनगर निवासी अंबुज गर्ग, सिविल लाइन में रंगोली पेंट के स्वामी संजीव कुमार अग्रवाल, पंचवटी कॉलोनी निवासी अभिषेक की ओर से 250 लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट दर्ज होने से बवालियों में खलबली मची हुई है।

4 of 7
आमने- सामने चली गोलियां - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने आत्मरक्षा में सुलेमान को मारी गोली
नहटौर में बवाल के दौरान उपद्रवियों में शामिल युवक पहले से ही तैयारी से आए थे। इसलिए वह असलहे भी छिपाकर लाए थे। इस दौरान उपद्रवी पुलिस पर गोली चलाते हुए जरा भी नहीं हिचकिचाए। इसी दौरान सुलेमान ने स्वाट टीम के सिपाही मोहित पर गोली चला दी।

इसके बाद सिपाही मोहित ने सुलेमान पर आत्मरक्षा में गोली चलाई। जिसमें वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। सुलेमान के शरीर से 9 एमएम की गोली मिली है।
विज्ञापन

5 of 7
मेरठ में बवाल - फोटो : अमर उजाला
उपद्रवियों ने ली अनस की जान
नहटौर में उपद्रव करने वाली भीड़ ने ऐसे लोगों को भी नहीं बख्शा, जो अमन चाहते थे और भीड़ को समझा रहे थे। इन्हीं से अनस और कफील ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उपद्रवियों ने उन्हें भी गोली मार दी।

इसमें अनस की मौत हो गई, जबकि कफील गंभीर घायल हो गया। खास यह है कि उपद्रवियों की भीड़ में शामिल युवक अपने साथ अवैध असलहे लाए थे, जिनका इस्तेमाल माहौल बिगाड़ने को किया गया था। अनस को 32 बोर की गोली लगी है।
विज्ञापन

6 of 7
पथराव करती भीड़ - फोटो : अमर उजाला
नहटौर का अनस गरीब परिवार से ताल्लुक रखता है। उपद्रवियों की भीड़ ने जब नहटौर थाने पर धावा बोला तो अनस भीड़ को रोकने के लिए आगे बढ़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अनस ने भीड़ को पीछे हटाने की भरपूर कोशिश की, पर उसमें वह नाकाम रहा। तभी उपद्रवियों ने गोली चला दी। गोली अनस की आंख को चीरती हुई सिर में जाकर अटक गई। इससे अनस की मौत हो गई। अनस की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। 

नहटौर में बवाल के दौरान मृतक सुलेमान को नाइन एमएम व अनस को 32 बोर की गोली लगी थी। पुलिस के मुताबिक सुलेमान ने सिपाही मोहित को गोली मारी। मोहित ने सुलेमान पर गोली चलाई थी। अनस को 32 बोर की गोली लगी है। दोनों को एक-एक गोली लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पथराव करते उपद्रवी - फोटो : अमर उजाला
ओमराज ने दी तहरीर
नहटौर में गोली लगने से घायल ओमराज ने उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। कहा कि वह अपने घर के बाहर खड़ा था। तभी बवाल कर रहे उपद्रवियों ने उस पर गोली चला दी। बवालियों की गोली लगने से ही वह घायल हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें