पुलिस द्वारा पकड़े गए मोबाइल
- फोटो : अमर उजाला
3.35 करोड़ उजागर, अभी और होंगे
शरद के चार बैंक खातों में तीन करोड़ 34 लाख 68 हजार 974 रुपये का लेनदेन मिला है। जबकि अन्य पांच साल में लेनदेन का खुलासा अभी होना बाकी है। पुलिस की जांच में शरद के पांच खाते और सामने आए हैं, जिसमें करोड़ों का लेनदेन होना बताया गया।
पुलिस ने इन बैंकों से जानकारी मांगी है। पुलिस का दावा कि साल 2014 से शरद का गैंग देशभर में फैला है। लूट और चोरी के सारे मोबाइल शरद के पास ही आते थे, जिनको वह 100 मोबाइलों के पैकेट बनाकर विदेशों में भेजता था।