मोदीनगर की तरह मेरठ में भी मंगलवार रात चोरों ने सुरंग बनाकर दिल्ली रोड स्थित यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया में सेंध लगा दी। चोरों ने सड़क किनारे बने नाले से करीब 15 फुट लंबी सुरंग बनाई और बैंक के अंदर घुस गए। उन्होंने बैंक का स्ट्रांग रूम तोड़ने की खूब कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए। बाद में वे बैंक के पांच कंप्यूटरों की हार्ड डिस्क और सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर निकालकर ले गए।
विज्ञापन
2 of 9
नाले में चेक करते अधिकारी
दहशतजदा ग्राहक भी अपने लॉकर चेक करने बैंक पहुंचने लगे। पुलिस और बैंक अफसरों ने समझाकर उन्हें शांत किया। तैयार सुरंग को देख लग रहा है कि चोर कई दिन से सुरंग बनाने में लगे थे।
विज्ञापन
3 of 9
चेक करते अधिकारी
वारदात का पता सुबह साढे़ नौ बजे बैंक खुलने पर लगा। बैंक प्रबंधक शांतनु मुखर्जी के अनुसार वे और संविदा कर्मी राहुल जैसे ही बैंक का गेट खोलकर अंदर घुसे अंदर काउंटरों पर सामान बिखरा हुआ था। मेन गेट के निकट बने एक काउंटर के पास फर्श टूटा था। यहां एक सुरंग खुली हुई थी जिसका दूसरा सिरा बाहर नाले पर खुला हुआ था।
4 of 9
चेक करते अधिकारी
ये देख उनके होश उड़ गए। अंदर चेक किया तो बैंक के स्ट्रांग रूम का लॉक और दीवार तोड़कर कैश चोरी करने की कोशिश भी की गई थी। स्ट्रांग रूम में ग्राहकों के लॉकर भी थे। कैश की तलाश में उन्होंने स्टाफ के काउंटर की अलमारियों की भी तलाशी ली गई थी। सामान इधर उधर बिखरा हुआ था।
विज्ञापन
5 of 9
चेक करते अधिकारी
बैंक प्रबंधक की सूचना पर टीपी नगर एसओ ब्रजेश शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में एसपी सिटी मान सिंह चौहान, सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया के अलावा क्राइम ब्रांच और फॉरेसिंक जांच टीम भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
6 of 9
चेक करते अधिकारी
अधिकारियों ने अलग-अलग बैंक स्टाफ से बात की। फारेंसिक टीम को बैंक से सर्जिकल ग्लब्ज भी मिले। जिससे अनुमान है कि चोर हाथ में दस्ताने पहने हुए थे। डॉग स्क्वॉयड बुलाकर उन्हें ये दस्ताने सुंघाए गए लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
7 of 9
चेक करते अधिकारी
बैंक प्रबंधक का कहना था कि चोर स्ट्रांग रूम तोड़ने में सफल नहीं हुए। बैंक से पांच कंप्यूटर हार्ड डिस्क और एक सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर चोरी हुई है। बैंक का पूरा कैश और ग्राहकों के लॉकर सुरक्षित हैं।
8 of 9
कैमरे भी तोड़े
एसओ ने बताया कि प्रबंधक की तहरीर पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया के अनुसार चोरों ने नाले से करीब 15 फुट लंबी ओर करीब पौने दो फुट चौड़ी सुरंग बनाई थी। बैंक के स्ट्राग रुप में करीब 40 लाख कैश बताया जा रहा है जो सुरक्षित है। कुछ चीजें हैं जिससे मामला कुछ संदिग्ध लग रहा है। विवेचना के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। पूर्व विधायक लक्ष्मीकांत वाजपेयी भी पहुंचे और अफसरों से जानकारी ली।
एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि बैंक नाले के नजदीक है। यहीं से सुरंग बनाकर बैंक में अंदर घुसने की बात सामने आई है। यदि चोर नाले की ओर से अंदर आते तो उनके पैर गंदे होते। उनके निशान बैंक के अंदर होते, लेकिन ये निशान अंदर नहीं मिले हैं। इसलिए मामला कुछ संदिग्ध भी लग रहा है। बैंक में सुरक्षा गार्ड भी नहीं है। क्राइम ब्रांच को भी इसमें लगाया गया है। गंभीरता से वर्क किया जा रहा है। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि सुरंग पहले से बनाई जा रही है या नहीं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें