फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा ने पुलिस के सामने चप्पलों से उतारा आशिकी का भूत, देखें तस्वीरें

Sun, 10 Sep 2017 07:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
मनचलों की चप्पल से पिटाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ में कमिश्नरी चौराहे पर शनिवार दोपहर एक छात्रा ने दो मनचलों को चप्पलों से पीटा। आरोप है कि एक मनचला अश्लील क्लिप इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर दो साल से ब्लैकमेल कर रहा था। छात्रा ने मुलाकात करने के बहाने मनचले को बुलाकर पुलिस को सूचना दे दी। मनचला दोस्त के साथ पहुंचा तो पहले छात्रा और फिर पब्लिक के बाद पुलिस ने दोनों मनचलों की जमकर धुनाई कर दी। बाद में दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

2 of 7
मनचलों की चप्पल से पिटाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
इंचौली क्षेत्र के एक गांव की युवती शहर के एक कॉलेज में बीए की छात्रा हैं। ढाई महीने पहले छात्रा अपने मामा के घर माता के जागरण में गई थी। जहां पर उसकी मुलाकात मवाना निवासी नितिन कुमार से हुई। नितिन ने छात्रा से उसका मोबाइल नंबर ले लिया। दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी। नितिन तेजगढ़ी चौराहे पर रहकर जेसीबी चलाता था। नितिन और छात्रा दो महीने पहले कंपनी बाग में मिले थे।

देखें : VIDEO: बागपत में लड़की छेड़ने पर हुआ ये हाल
विज्ञापन

3 of 7
मनचलों की चप्पल से पिटाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
इसी दौरान नितिन ने छात्रा के अश्लील फोटो खींचते हुए वीडियो बना ली। आरोप है कि नितिन बार-बार धमकी देता था कि उसकी क्लिप इंटरनेट पर डाल देगा। तीन बार आरोपी ने धमकी देकर छात्रा को बुलाया। परेशान छात्रा ने शनिवार को नितिन को फोन कर कमिश्नरी चौराहे पर बुलाया। नितिन जेसीबी मालिक फकरूद्दीन के बेटे कासिफ निवासी गोकलपुर भावनपुर को लेकर वहां पहुंचा था।

4 of 7
मनचलों की पिटाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नितिन और उसके दोस्त को देखकर छात्रा कमिश्नरी गेट पर तैनात होमगार्ड इलियास के पास पहुंची। छात्रा ने इलियास से बताया कि दोनों युवक उसके साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं। एक अश्लील क्लिप इंटरनेट पर डालने की धमकी देते हैं। इलियास ने दोनों युवकों को आवाज दी तो वह भागने लगे। तभी छात्रा दौड़ी और दोनों युवकों से भिड़ गई। चप्पल निकाली और उनकी पिटाई शुरू कर दी।

पढ़ें : प्रेमिका ने फोन कर प्रेमी को घर बुलाया... आवाज सुन जागे पड़ोसी, बखेड़ा
विज्ञापन

5 of 7
मनचलों की पिटाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
युवती द्वारा मनचलों को सरेआम चप्पल से पीटता देख वहां भीड़ लग गई। लोगों ने दोनों मनचलों को लात-घूसों और डंडे से पीटना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने दोनों आरोपी हिरासत में ले लिए। पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर दोनों युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन

सिपाही ने दिखाई बहादुरी 

6 of 7
मनचलों की पिटाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पिटाई होने के बाद पब्लिक ने एक मनचले को फैंटम सिपाही मोहित पुंडीर की बाइक पर बैठा दिया। मनचला बाइक से कूदकर भागने लगा। जिस पर सिपाही ने उसको दबोचा और पैदल खींचकर अकेला थाने लाया। वहीं दूसरे आरोपी को पुलिस जीप में बैठाकर थाने लाई। थाने में आरोपियों को छुड़ाने के लिए सिफारिशों की लाइन लग गई।

पढ़ें : एंटी रोमियो अभियान की धज्जियां, मनचले ने थाने में दी पुलिस को धमकी
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मनचलों की पिटाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
इंस्पेक्टर सिविल लाइन धीरज शुक्ला ने बताया कि दोनों आरोपियों पर छेड़छाड़ का केस दर्ज किया गया है। छात्रा को उसके परिजनों की सुपुर्दगी में दिया है। थाने में जो लोग आरोपियों की सिफारिश में आए थे, उन्हें भगा दिया गया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें