बुलंदशहर हिंसा में मारे गए सुमित के शव का मंगलवार को मेरठ मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम किया गया। पीएम रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया गया है। वहीं पोस्टमार्टम हाउस पर सुमित के परिजनों ने मीडिया से बातचीत के दौरान आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस वालों ने ही सुमित की गोली मारकर हत्या कर डाली, सुमित अपने दोस्त को बस स्टैंड तक छोड़ने गया था। उसी वक्त उसे गोली मारी गई, परिजनों ने सरकारी नौकरी और आर्थिक मदद की मांग करते हुए दोषी पुलिसवालों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।