IGI airport
देवबंद लौटने पर खुलेंगे राज
खुफिया टीम ने उसके परिवार से संपर्क किया, तो पता चला कि 10 फरवरी को मुराद अली कहकर गया था कि दुबई घूमने जा रहा है। इतनी मोटी विदेशी रकम उसके पास कहां से आई, इसके बारे में परिजन कुछ नहीं बता पा रहे हैं। वहीं, यह भी जानकारी मिली कि कस्टम ने पूछताछ के बाद रकम जब्त कर मुराद अली को छोड़ दिया है। अब उससे पुलिस और खुफिया एजेंसियां पूछताछ करेंगी और पता लगाएंगी कि 45 लाख रुपये की विदेशी करेंसी कहां से आई।