मुजफ्फरनगर के भोपा कस्बा निवासी बैंक्वेट हॉल संचालक की पत्नी को बुधवार को उसी के भाई ने घर में घुसकर गोली मार दी। सिर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
भोपा कस्बा निवासी सचिन राठी बैंक्वेट हॉल चलाते हैं। बुधवार दोपहर सचिन अपनी पत्नी प्रियंका तोमर और दोनों बच्चों रिद्म और ऋषिका के साथ घर पर ही थे। इसी दौरान प्रियंका का भाई अमरजीत उर्फ बंटी निवासी सिरसाली, बड़ौत व हाल निवासी गांधी कॉलोनी वहां आया और उनसे बात करने लगा।