फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...जब पुलिस को चकमा देकर पीड़ित के घर पहुंचे चंद्रशेखर, सोशल डिस्टेंसिंग की खूब उड़ी धज्जियां, देखें तस्वीरें

Thu, 02 Jul 2020 06:37 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
चंद्रशेखर के काफिले के साथ भारी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर के मेरठ आने की सूचना पर पुलिस अलर्ट हो गई। इस दौरान शिवाय टोल पर सीओ समेत कई थानों की पुलिस फोर्स पहुंच गई। लेकिन चंद्रशेखर पुलिस को चकमा देकर सिवाया टोल प्लाजा से भराला झाल होते हुए हाईवे पर आ गया और वहां से निकल गया। आगे तस्वीरों के साथ जानिए पूरा अपडेट-
विज्ञापन

2 of 6
मेरठ के शिवपुरम पहुंचे चंद्रशेखर - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद चंद्रशेखर का काफिला मोदीपुरम से होते हुए मेरठ की ओर निकल गया। जबकि भीम आर्मी के कार्यकर्ता शिवाय टोल प्लाजा के पास में ही खड़े होकर इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

3 of 6
उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, मेरठ में टीपीनगर थाना क्षेत्र की शिवपुरम कॉलोनी में बीती शनिवार की रात को पिता-पुत्री की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए थे।

4 of 6
पीड़ित परिवार से मिले चंद्रशेखर - फोटो : अमर उजाला
वहीं जब बृहस्पतिवार को चंद्रशेखर पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे तो वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाई।
विज्ञापन

5 of 6
पीड़ित परिवार के घर पहुंचे चंद्रशेखर - फोटो : अमर उजाला
चंद्रशेखर ने पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली और उन्हें इंसाफ दिलाने का भरोसा दिया। चंद्रशेखर ने कहा कि भीम आर्मी पीड़ित परिवार की पूरी मदद करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
खूब उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि संगठन के 15 कार्यकर्ता परिवार की सुरक्षा में लगाए जाएंगे। कानूनी लड़ाई भी भीम आर्मी लड़ेगी। अभी तक हत्यारोपियों को नहीं पकड़े जाने पर पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें