फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठः पॉश इलाकों की कई कोठियों में चलते हैं सेक्स रैकेट, होटल में डेढ़ साल से हो रहा था देह व्यापार

Thu, 18 Jul 2019 06:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट व्यापार संघ के पूर्व महामंत्री विनोद अरोड़ा के साहिल होटल में बुधवार को सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ। सीओ कैंट/एएचटीयू संजीव देशवाल ने छापा मारकर होटल के दो संचालकों, चार ग्राहकों और दो युवतियों को गिरफ्तार कर लिया।

रेडलाइट एरिया में कोठे बंद होने के बाद सेक्स वर्कर शहर के पॉश इलाकों में फैल गई हैं। शहर के कई होटलों व कोठियों में सेक्स रैकेट चल रहे हैं। अमर उजाला ने भी एक होटल में ऑनलाइन सेक्स रैकेट चलने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी-
विज्ञापन

2 of 6
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला
मौके से काफी आपत्तिजनक सामग्री बरामद
सीओ के अनुसार होटल से गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि होटल मैनेजर अशोक और संजय करीब डेढ़ साल से ऑनलाइन सेक्स रैकेट चला रहे थे। होटल में ऑन डिमांड लड़कियां बुलाई जाती थीं।

होटल मालिक विनोद अरोड़ा समेत नौ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। होटल के दो कमरों से 7 मोबाइल फोन, आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। 

 
विज्ञापन

3 of 6
गिरफ्तार महिला - फोटो : अमर उजाला
शराब और अय्याशी का अड्डा साहिल होटल
सेंट्रल मार्केट के साहिल होटल में जिस तरह से पुलिस ने देह व्यापार बेनकाब किया है, उससे शहर के होटलों की पोल खुलने लगी है।

सीओ के अनुसार होटल मैनेजर अशोक कुमार ने बताया कि होटल में जहां लड़कियों और महिलाओं को बुलाया जाता था तो रात में होटल में शराब और अय्याशी की महफिल सजती थी। 

4 of 6
कोठे के भीतर रखा सामान - फोटो : अमर उजाला
एक व्यापारी नेता भी होटल में शराब पार्टी में शामिल होता था। युवतियों से डांस कराया जाता था। होटल ऊपरी मंजिल पर है और नीचे व्यापारियों की दुकानें हैं। इसलिए होटल मैनेजर की इजाजत के बिना कोई भी ऊपर नहीं घुस सकता था।
 
व्यापारी नेताओं का यहां हस्तक्षेप रहता है। सेंट्रल मार्केट के कुछ व्यापारी कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अफसरों पर दबाव बनाते रहते थे।
विज्ञापन

5 of 6
पहले भी पकड़ा जा चुका है देहव्यापार - फोटो : अमर उजाला
रेडलाइट एरिया में कोठे बंद होने के बाद शहर के होटलों व कोठियों में सेक्स रैकेटों के लगातार खुलासे हो रहे हैं। इतना ही नहीं, लड़कियों के ऑनलाइन फोटो उपलब्ध कराए जाते हैं और उनके रेट तक बताए जा रहे हैं।

बुधवार को सेंट्रल मार्केट में होटल साहिल में सेक्स रैकेट चलता मिला। इस होटल का भी अमर उजाला ने स्टिंग किया, जिसमें होटल मैनेजर लड़कियों की सौदेबाजी कर रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कोठों को सील कराते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक रेडलाइट एरिया में 75 कोठों में 400 सेक्सवर्कर रहती थीं। हाईकोर्ट के आदेशानुसार मेरठ पुलिस ने कोठे बंद कर दिए। यहां से सेक्सवर्कर कहां गईं, इसकी जानकारी पुलिस को भी नहीं है। अमर उजाला ने इसको प्रमुखता से प्रकाशित किया और कई होटलों का स्टिंग कर लिया। होटल और कोठियों में सेक्स रैकेट चलने लगा।

पुलिस ने शास्त्रीनगर के सेंट्रल मार्केट में बुधवार को व्यापारी के होटल साहिल में छापा मारा, जहां से दो युवतियों समेत आठ आरोपी गिरफ्तार किए। इसके बाद पुलिस ने कई होटलों को अपना टारगेट बनाया है। जिसकी जांच पड़ताल के बाद छापेमारी करने की बात कह रही है। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें