फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड निर्देशकों को पसंद आ रही ये लोकेशन, फिल्म 'जीरो' में दिखेगा ऐतिहासिक घंटाघर

Sat, 10 Nov 2018 04:31 PM IST
शालू अग्रवाल, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 10
शाहरुख खान
किंग खान की आने वाली फिल्म ज़ीरो की पटकथा मेरठ से जुड़ी है। फिल्म में शाहरुख खान को मेरठ का बाशिंदा बताया गया है। बॉलीवुड के बाजीगर की तरह तमाम अभिनेताओं की फिल्मों से मेरठ जुड़ने लगा है। यानी अब बॉलीवुड में मेरठ का नाम केवल मंदाकिनी, अरुण गोविल, भारत  भूषण या विशाल भारद्वाज के लिए ही नहीं लिया जाता बल्कि मेरठ निर्माता-निर्देशकों की नज़र में शूटिंग का हॅाट स्पॉट भी बन रहा है। आनंद एल राय की ज़ीरो, मेरठिया गैंगस्टर, विनोद कापड़ी की मिस टनकपुर हाजिर हों जैसी फिल्मों की शूटिंग मेरठ में होने के बाद बड़े निर्देशकों की लोकेशन लिस्ट में मेरठ का नाम शामिल हो चुका है। अच्छी लोकेशन, दिल्ली से बढ़ती कनेक्टिविटी के कारण निर्देशकों के कदम लगातार मेरठ की माटी में पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 10
शाहरुख खान
1857 की क्रांति वाले मेरठ में आज भी पुराने शहर का ऐतिहासिक लुक कई स्थानों पर बरकरार है। पुरानी हवेलियां, बाग, मेले व मंदिरों का वही पुराना लुक आज भी मेरठ शहर व देहात में अपना वही अस्तित्व रखता है जो उस जमाने में हुआ करता था। लोकेशन की दृष्टि से यह बातें फिल्मों की पहली दरकार होती हैं। फिल्म शूटिंग के हर पायदान पर खरा उतरता मेरठ अब निर्माताओं की पसंद बन रहा है।
विज्ञापन

3 of 10
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
वहीं यूपी सरकार की नई फिल्म नीति व यूपी फिल्म सब्सिडी योजना भी निर्माताओं को मेरठ व आसपास के शहरों में आकर शूटिंग करने के लिए आकर्षित कर रही है जिसका असर मेरठ में लगातार हो रही फिल्मों की शूटिंग से साफ नजर आता है। हालिया रिलीज फिल्म बधाई हो में भी मेरठ के किस्से शामिल हैं। मेरठ की मोनिका कोहली ने कंगना रनौत की फिल्म क्वीन में भूमिका निभाई है।

4 of 10
zero
छोटे शहर बन रहे दर्शकों की पसंद

कानपुर, लखनऊ व आगरा तो पहले ही निर्देशकों की प्राथमिकता सूची में शामिल रहे हैं, लेकिन अब बरेली, मथुरा, वाराणसी, झांसी, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर जैसे छोटे शहर निर्माताओं की पसंद बन रहे हैं। बुलेट राजा, निल बटे सन्नाटा, रुदाली, तनु वेड्स मनु, टॉइलेट एक प्रेम कथा, पैडमेन, दम लगाके हईशा, पीपली लाइव, ओमकारा, अलीगढ़, सुल्तान, मुक्काबाज, दंगल, शादी में जरूर आना, गैंग्स ऑफ वासेपुर, डेढ़ इश्किया, लगान, जल, भोपाल अ प्रेयर फॉर रेन, पार्च्ड, मांझी द माउंटनमैन जैसी फिल्में इसका उदाहरण हैं कि दर्शक महंगे बाजारों की चमक-दमक के बजाय छोटे शहर देखना पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 10
Zero - फोटो : dna
आसपास शूटिंग की अच्छी लोकेशन

मेरठ के सरधना, मवाना, छावनी के कई पुराने बंगले, हवेलियों, शहर के पुराने मंदिरों, पुराने मोहल्लों, मेरठ-दिल्ली बाईपास, मेरठ-हरिद्वार एनएच से सटे फार्म हाउस व गांव, परीक्षितगढ़ के पुराने मंदिर, हस्तिनापुर में कौरवों-पांडवों का इतिहास बयां करता टीला व मंदिर एवं खंडहर में शूटिंग लोकेशन हैं। मेरठ से सटी उत्तराखंड की पहाड़ियों, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली में भी कई ऐसे स्थान हैं जहां शूटिंग के लिए अच्छे दृश्य हैं। जो निर्माता-निर्देशकों की नज़र में हैं।
विज्ञापन

6 of 10
zero
फिल्में जो मेरठ में हुईं शूट

किसान और भगवान, करन, मेरठिया गैंगस्टर, जिला गाजियाबाद, दो दूनी चार, थोड़ा लुत्फ थोड़ा इश्क, शूट एंड डैड, मिस टनकपुर हाज़िर हो, सरोज का रिश्ता। इसके अलावा शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ज़ीरो की शूटिंग पहले मेरठ घंटाघर पर होनी थी। अंत समय पर फिल्म की शूटिंग मेरठ में नहीं करके घंटाघर का हूबहू सेट मुंबई में तैयार कराया गया है।

जहां पूरी फिल्म की शूटिंग हुई है। यमला पगला दीवाना, वरुण धवन की हालिया फिल्म सुई-धागा में मेरठ-मोदीनगर का एक दृश्य फिल्माया गया। मेरठ से सटे मुजफ्फरनगर में फिल्म सुल्तान की शूटिंग हुई, फिल्म में अनुष्का शर्मा व सलमान खान मुख्य भूमिका में थे। फिल्म मुक्केबाज के लिए भी टीम ने मेरठ में लोकेशन तलाशी थी। बेगम समरु पर इम्तियाज अली फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं। इसके लिए सरधना में लोकेशन की रेकी हो चुकी है। मेरठ जंक्शन नाम से एक प्रोजेक्ट शुरू होना है। राजश्री प्रोडक्शन भी नई फिल्म मेरठ में बनाने की तैयारी में है।
विज्ञापन

7 of 10
zero memes - फोटो : twitter
पहले नाम, कलाकार अब लोकेशन

हिंदी सिनेमा के प्रारंभिक दौर से का सिक्का बॉलीवुड में जगमगाता रहा। भारत भूषण जैसे गीतकार व अभिनेता ने श्वेतश्याम फिल्मों के दौर में मेरठ से मुंबई जाकर नाम कमाया। दारा सिंह, नरगिस, मीना कुमारी, बिंदु दारा सिंह, मंदाकिनी, दीप्ति भटनागर, नसिरुद्दीन शाह, विशाल भारद्वाज, चित्रांगदा, सुशांत राजपूत, प्रवेश राणा, मोनिका कोहली, बंटी राठौर, अरुण गोविल, गिरीश थापर, गरिमा अग्रवाल, प्रांशु कौशल, भानी सिंह, अर्चना गौतम जैसे नामचीन सितारे बॉलीवुड में चमकते रहे हैं।

कभी कहानियों कभी पटकथाओं में मेरठ का नाम फिल्मी दुनिया में समय-समय पर आता रहा, लेकिन अब शूटिंग लोकेशन के लिए भी मेरठ अलग पहचान बना रहा है। यहां सरधना, मवाना, सूरजकुंड बाग, आबूलेन, औघड़नाथ मंदिर व मेरठ छावनी के कई पुराने बंग्लों व हवेलियों में शूटिंग के लिए अच्छे दृश्य हैं। जॉली एलएलबी, ओमकारा, गंगाजल सहित दर्जन फिल्मों में मेरठ का नाम आ चुका है।

8 of 10
zero
कई फिल्मों की शूटिंग प्रस्तावित

मेरठ में कई फिल्मों की शूटिंग होना प्रस्तावित है। इसमें अजय देवगन और टाइगर श्राफ दोनों ही यहां लोकेशन तलाश रहे हैं। फिल्म ज़ीरो भी दिसंबर 2018 में रिलीज हो रही है। - ज्ञानदीक्षित वरिष्ठ फिल्म फोटोग्राफर

9 of 10
zero
निर्माता उत्साहित हैं

मेरठ में दो फिल्मों की शूटिंग कर चुका हूं। चूंकि मैं स्वयं मेरठ का बाशिंदा हूं इसलिए मेरठ में शूटिंग करना मेरी प्राथमिकता है। छोटे ही नहीं अब बड़े निर्माता भी मेरठ में फिल्म बनाने के लिए उत्साहित हो रहे हैं। - सचिन गुप्ता, डायरेक्टर
विज्ञापन

10 of 10
zero - फोटो : social media
अच्छी लोकेशन है

मेरठ में तीन फिल्मों की शूटिंग कर चुका हूं। यहां की लोकेशन फिल्मों के हिसाब से बेहद अच्छी हैं। छोटे शहरों के दृश्य दिखाने के लिए अच्छी लोकेशन मेरठ में हैं। इसलिए निर्माताओं का अगला कदम मेरठ में ही है।  -राजपाल यादव, अभिनेता

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें