फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बउआ सिंह' के बाद अब दर्शकों को हंसाने आ रहा है 'बागपत का दूल्हा', पढ़ें क्या है कहानी

Tue, 15 Jan 2019 04:53 PM IST
Dimple Sirohi शालू अग्रवाल, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
karan kashyap
शाहरुख खान की पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म जीरो इतना बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सकी जितना कि इस फिल्म से पश्चिमी यूपी के दर्शकों को उम्मीदें थी लेकिन इस फिल्म के किरदार बउआ सिंह ने खूब सुर्खियां बटोरीं। जी हां रोचक किरदार बउआ सिंह के बाद अब आपको हंसाने और गुदगुदाने जल्द ही बड़े पर्दे पर आ रहा है 'बागपत का दूल्हा'। आगे जानें आखिर अब कौन है जो वेस्ट यूपी के नए किरदार को बिग स्क्रीन पर फिल्माने जा रहा है: -
विज्ञापन

2 of 8
karan kashyap
आनंद एल राय की ज़ीरो, अनुराग कश्यप की वुमेनिया के बाद अब निर्देशक करन कश्यप 'बागपत का दूल्हा' लेकर आ रहे हैं। 'सिक्स ऑवर्स', 'ज़िंदगी जलेबी', 'दुनिया खत्म हो रही है', 'कठोर' और 'लिफाफा' जैसी फिल्में बना चुके करन कश्यप पश्चिमी उप्र की पृष्ठभूमि पर फिल्म बना रहे हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 8
karan kashyap
कॉमेडी मूवी 'बागपत का दूल्हा' करन का उत्तर प्रदेश में पहला प्रोजेक्ट है। मुंबई निवासी करन ने बताया कि फिल्म की कहानी, संवाद तैयार हैं। शूटिंग मार्च में शुरू होगी। फिलहाल 22 जनवरी को टीम बागपत, मेरठ में शूटिंग के लिए लोकेशन तलाशने आ रही है।

 

4 of 8
karan kashyap
ब्राह्मण परिवारों के विवाह की कहानी
फिल्म का नाम 'बागपत का दूल्हा' रखने की मुख्य वजह करन अपने दोस्त संदीप को बताते हैं। बकौल करन मेरा दोस्त संदीप मेरठ से है। हम 10 सालों से साथ काम कर रहे हैं। संदीप की भाषा मुझे बहुत लुभाती है। 
 
विज्ञापन

5 of 8
karan kashyap
उन्होंने बताया कि लंबे समय से सोच रहा था कि इस भाषा को किसी मूवी में इस्तेमाल करुं। फिर मेरे पास ये कहानी आई। यह दो ब्राह्मण परिवारों की कहानी है। परिवार अपनी मर्जी से लड़के की शादी कराने के लिए लड़की देखते है, लड़का शादी से इंकार कर देता है। बाद में लड़का-लड़की करीब आते हैं और शादी करते हैं। इसी से कहानी आगे बढ़ती है।  

 
विज्ञापन

6 of 8
karan kashyap
असरानी, केके मेनन, पीयूष मिश्रा आएंगे नजर
फिल्म की कहानी सुहास सिंह व करन कश्यप ने मिलकर लिखी है। करन ने 'बताया बागपत का दूल्हा' कॉमेडी फिल्म है। कोई व्यंग्य या सटायर नहीं हैं। पूरी कहानी मनोरंजन पर आधारित है। मूवी में असरानी, केके मेनन, जानी लीवर और पीयूष मिश्रा स्टार कास्ट हैं।
विज्ञापन

7 of 8
karan kashyap
रक्षा जयसिंह बारिया की प्रोडक्शन कंपनी फिल्म शूट करेगी। फिल्म के लिए विष्णु विक्रम ने चार गीत लिखे हैं। जिनका संगीत तैयार हो रहा है। प्ले बैक सिंगर पलक मुंजाल, शादाब अली, जावेद व ममता शर्मा हो सकते हैं। डॉयलाग में सामान्य बोलचाल की हिंदी के अलावा बागपत वाली खड़ी बोली, हरियाणवी का पुट रहेगा। खड़ी बोली ही फिल्म का सबसे रोचक बिंदु होगा। 
विज्ञापन

8 of 8
karan kashyap
खैर!  फिल्म दर्शकों को कितनी पसंद आएगी ये तो फिल्म के रिलीज होने पर ही मालूम चलेगा। फिलहाल मूवी की स्टारकास्ट फिल्म की शूटिंग के लिए पश्चिमी यूपी में शूटिंग के लिए शानदार लोकेशन तलाशने में लगी हुई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें