फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मायावती के जन्मदिन पर खुलेआम लहराईं बंदूकें, हर्ष फायरिंग करने वालों पर मुकदमा

Tue, 15 Jan 2019 03:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
baghpat news
यूपी में सपा बसपा के गठबंधन को लेकर जगह-जगह मिठाइयां बांटी जा रही हैं वही बसपा अध्यक्ष मायावती के जन्मदिन ने इस खुशी को दोगुना कर दिया। जी हां, विभिन्न जनपदों में मायावती का जन्मदिन खूब जोर-शोर से मनाया जा रहा है वहीं बागपत में बसपा समर्थक खुशी के माहौल में इस कदर डूब गए कि उन्हें सुरक्षा और कानून का भी खयाल नहीं रहा। देखें सच्चाई बयां करती ये तस्वीरें: -
विज्ञापन

2 of 6
baghpat news
यहां जन्मदिन समारोह के दौरान बसपा समर्थकों ने खुलेआम बंदूकें लहराईं और हर्षफायरिंग की। बताते हैं कि बसपा समर्थक जश्न में इस कदर मस्त थे कि केक को लेकर भी उनके बीच छीना-झपटी और धक्का-मुक्की हो गई। 

 
विज्ञापन

3 of 6
baghpat news
हालांकि बसपा कार्यकर्ता इस तरह की बातों से इनकार कर रहे हैं लेकिन तस्वीरें सच्चाई बयां करती हैं। जानकारी के अनुसार बागपत के हिना गार्डन में मायावती के जन्मदिन समारोह का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में आस पास के बसपा समर्थक भी पहुंचे थे।  वहीं ताजा जानकारी के अनुसार हर्ष फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने गाजियाबाद के लोनी निवासी विनोद प्रमुख, धर्मपाल प्रधान, दो अज्ञात और हिना गार्डन के संचालक खलील पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी राजेश कुमार ने बताया कि आर्म्स एक्ट की धारा 30 36 और 188 आईपीसी के  तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

4 of 6
baghpat news
बताया जा रहा है कि जन्मदिन समारोह के दौरान विधान सभा प्रभारी धर्मपाल सिंह के सुरक्षाकर्मी भी इस आयोजन में पहुंचे थे। यहां सुरक्षाकर्मियों के हाथों में राइफलें भी थी। यहां जैसे ही केक काटा गया उसी वक्त इन सुरक्षा कर्मियों द्वारा हर्ष फायरिंग की गई।

 
विज्ञापन

5 of 6
baghpat news
गोली की आवाज सुनते ही केक काट रहे लोग दूसरी ओर देखने लगते हैं। वहीं इसी बीच लोग केक लेने के लिए जूझते नजर आए। समर्थकों ने इस दौरान नारेबाजी भी की और एक दूसरी को केक खिलाकर मायावती का जन्मदिन मनाया। कई बच्चे व युवक टेबल से केक को झपटकर इधर उधर दौड़ते रहे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
baghpat news
हर्ष फायरिंग को लेकर जब बसपा जिलाध्यक्ष जय कुमार जाटव से बात की गई तो उन्होंने सुरक्षाकर्मियों के रायफल लेकर आयोजन में आने की बात पर सहमति जताई लेकिन हर्ष फायरिंग की बात से इंकार किया। जबकि वीडियो में गोली की आवाज साफ सुनाई पड़ रही है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/ 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें