‘मी टू’ अभियान हर तरफ सुर्खियां बटोर रहा है। बॉलीवुड में इसकी खास धमक है। शायद यही वजह है कि फिल्मी कलाकारों का भी इसको समर्थन मिल रहा है। मंगलवार को एक होटल में एक प्रदर्शनी का उद्घाटन करने पहुंचीं 'यमला पगला दिवाना' फेम सुचेता खन्ना भी मी टू के पक्ष में खड़ी दिखीं। कहा कि यह अच्छी पहल है। मगर इसे केवल महिलाओं तक ही सीमित नहीं रखना चाहिए। और भी वर्ग हैं, जो शोषण का शिकार हुए हैं। देखें प्रदर्शनी की कुछ चुनिंदा तस्वीरें:-
विज्ञापन
2 of 8
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनका मेरठ से खास लगाव रहा है। वह दूसरी बार यहां आयी हैं। यहां की गजक और रेवड़ी उन्हें काफी पसंद हैं। अपने 20 साल के करियर से जुड़ी सफलता को साझा करते हुए उन्होंने बताया कि वर्तमान में वह ‘मेरी हानिकारक बीवी’ सीरियल में काम कर रही हैं। जो किरदार वह निभा रही हैं, वह कॉमिक रोल की श्रेणी में आता है।
विज्ञापन
3 of 8
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड में रंगमंच की भूमिका को लेकर पूछे गए सवाल पर सुचेता खन्ना ने कहा कि रंगमंच हर रोज कुछ नया सिखाता है। यहां रीटेक का मौका नहीं मिलता। इसलिए कलाकार को बेहद कम समय में खुद को साबित करना होता है।
4 of 8
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
एक्टिंग के क्षेत्र में भविष्य बनाने का सपना देख रहे युवाओं को भी उन्होंने संदेश देते कहा कि जब भी कुछ कर दिखाने का मौका मिले तो उसे हाथ से जाने ना दें। राजीव कुमार, कीर्ति गुप्ता, अनुराग गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
5 of 8
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
सुचेता गढ़ रोड स्थित फैशन प्रदर्शनी 'जे झलक' में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंची थी बॉलीवुड अभिनेत्री ने बारीकी के साथ सभी स्टॉल पर जाकर ज्वैलरी, फुटवियर और साज-सज्जा के सामानों के बारे में जाना।
विज्ञापन
6 of 8
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शनी में शहर की महिलाओं ने भी शिरकत की और अपनी पसंदीदा चीजें खरीदीं। कानों के झुमके और कंगन के स्टॉल्स पर काफी भीड़ रही।
विज्ञापन
7 of 8
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शनी में होम डेकोर से लेकर ट्रेडिशनल आउटफिट्स के स्टॉल लगाए गए। जहां महिलाओं और युवतियों ने जमकर खरीदारी भी की। युवतियां दशहरा और दीपावली पर्व के चलते पारंपरिक परिधानों के स्टॉपर पर ज्यादा दिखीं।