बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह को हिंदी सिनेमा में उनकी बेहतरीन अदायगी के लिए जाना जाता हैं। आइटम सॉन्ग 'आओ राजा...' के बाद वह बॉलीवुड की प्रसिद्घ अभिनेत्रियों में शुमार हो गईं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। कई बार चिंत्रांगदा अपने हॉट फोटोशूट के लिए भी सुर्खियों में रह चुकी हैं। जोधपुर में जन्मीं चित्रांगदा का यूपी के मेरठ से भी एक खास नाता है। आइए तस्वीरों के साथ जानते हैं बी-टाउन की इस चॉकलेटी एक्ट्रेस से जुड़ी कुछ खास बातें:-
विज्ञापन
2 of 15
चित्रांगदा सिंह एक्ट्रेस
- फोटो : अमर उजाला
चित्रांगदा सिंह का जन्म राजस्थान के जोधपुर में हुआ है। उनके पिता निरंजन सिंह आर्मी में अफसर थे। वह एक पारंगत कथक नृत्यांगना भी हैं।
विज्ञापन
3 of 15
चित्रांगदा सिंह एक्ट्रेस
- फोटो : अमर उजाला
जैसे ही पढ़ाई पूरी हुई तो चित्रांगदा ने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और कई ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग की। इसके बाद उन्हें एक सॉन्ग वीडियो के लिए चुना गया।
4 of 15
चित्रांग्दा सिंह एक्ट्रेस
- फोटो : अमर उजाला
गुलजार के 'सनसेट' नाम के इस वीडियो सॉन्ग पर जब बॉलीवुड निर्देशक सुधीर कुमार का ध्यान चित्रांगदा पर गया तो उन्होंने उन्हें एक फिल्म के लिए साइन कर लिया।
विज्ञापन
5 of 15
चित्रांगदा सिंह एक्ट्रेस
- फोटो : अमर उजाला
चित्रांगदा ने साल 2003 में अपनी पहली फिल्म 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके अभिनय को काफी सराहा गया। इसके बाद वह साल 2005 में फिल्म 'काल' में नजर आईं। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई थी।
विज्ञापन
6 of 15
चित्रांगदा सिंह एक्ट्रेस
- फोटो : अमर उजाला
उनके बड़े भाई एक गोल्फर हैं जिनका नाम दिग्विजय सिंह है। यही नहीं, चित्रांग्दा सिंह ने शादी भी एक गोल्फर से ही की है। जी हां चित्रांगदा सिंह की शादी ज्योति रंधावा से हुई है जो गोल्फ के एक प्रसिद्घ खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
7 of 15
चित्रांगदा सिंह एक्ट्रेस
- फोटो : अमर उजाला
चित्रांगदा सिंह की शादी हालांकि ज्यादा दिन नहीं चली और किन्हीं कारणों से इनका साल 2014 में तलाक हो गया। उनका दोनों का एक बेटा भी है जिसका नाम है जोरावर रंधावा।
8 of 15
चित्रांगदा सिंह एक्ट्रेस
- फोटो : अमर उजाला
आप शायद यह नहीं जानते होंगे कि एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मेरठ से पूरी की है। जी हां, आर्मी में होने के कारण उनके पिता की पोस्टिंग होती रहती थीं।
9 of 15
चित्रांगदा सिंह एक्ट्रेस
- फोटो : अमर उजाला
वह जब छोटी थी तो उनके पिता यूपी के मेरठ में तैनात थे। यहां सोफिया गर्ल्स स्कूल से चित्रांगदा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से होम साइंस से स्नातक किया।
10 of 15
चित्रांगदा सिंह एक्ट्रेस
- फोटो : अमर उजाला
लंबे समय चित्रांगदा सिंह ने्र सुधीर मिश्रा निर्देशित फिल्म 'ये साली जिंदगी' में अभिनय किया। इस फिल्म के बाद वह 'देशी बॉयज' में नजर आई।
11 of 15
चित्रांगदा सिंह एक्ट्रेस
- फोटो : अमर उजाला
उसके बाद साल 2013 में वह फिर बड़े पर्दे पर जॉन अब्राहम संग 'आय, मी और मैं' फिल्म में नजर आईं। इसके बाद चित्रांगदा ने साल 2015 में फिल्म गब्बर इज बैक के आइटम सॉन्ग आओ राजा...से बॉलीवुड में अपनी एक खास जगह बनाई।
12 of 15
चित्रांगदा सिंह एक्ट्रेस
- फोटो : अमर उजाला
चित्रांगदा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके फॉलौवर्स की संख्या काफी बड़ी है। यही नहीं वह ट्विटर पर भी सामाजिक मुद्दो पर अपने ट्वीट करती रहती हैं।
13 of 15
चित्रांगदा सिंह एक्ट्रेस
- फोटो : अमर उजाला
मॉडलिंग की दुनिया में चित्रांगदा एक जाना-माना नाम है और रॉष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मॉडलिंग के जलवे बिखेर चुकी हैं। इसके अलावा वह कई टीवी शो की जज भी रह चुकी हैं।
14 of 15
चित्रांगदा सिंह एक्ट्रेस
- फोटो : अमर उजाला
जी हां, 28 मार्च 1976 को जन्मीं चित्रांगदा को देखकर ये अंदाजा लगाना वाकई मुश्किल है कि वह 41 साल की हो चुकी हैं।
कुछ दिनों पहले चित्रांगदा ने एक मैग्जीन के लिए एक हॉट फोटोशूट कराया था जिसके बाद वह काफी चर्चा में रहीं। हालांकि अपने लुक्स और स्टाइल से चित्रांग्दा अपने चाहने वालों को हमेशा चौंकाती रहती हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें