फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...जब पुलिस से जान बचाकर भागे अभिनेता राजपाल यादव, जानिए आखिर माजरा क्या है

Sun, 02 Sep 2018 04:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
अभिनेता राजपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
घबराइए बिल्कुल नहीं, क्योंकि अभिनेता राजपाल यादव को कुछ नहीं हुआ है बल्कि वह सकुशल अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। जी हां, इन दिनों राजपाल यादव यूपी के मेरठ शहर में हैं जहां शुक्रवार से उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरू की। शनिवार को फिल्म के कुछ ऐसे सीन फिल्माए गए जिसमें वह फिल्म के किरदार के रूप में पुलिस से जान बचाकर भाग रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
अभिनेता राजपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के मवाना में बॉलीवुड फिल्म जाको राखे साईयां की मेरठ में शूटिंग चल रही है। अभिनेता राजपाल यादव के अभिनय वाली फिल्म ‘जाको राखे साईयां’ की शूटिंग शुक्रवार देर रात हस्तिनापुर रोड स्थित गऊ शाला और नहर पर हुई। मवाना निवासी प्रोड्यूसर डी कुमार के आग्रह पर बालीवुड फिल्म ‘जाको राखे साईयां’की शूटिंग मवाना के ढिकौली में शुरू हुई थी। 
विज्ञापन

जीवन का किरदार निभा रहे हैं राजपाल

3 of 7
अभिनेता राजपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
फिल्म में अभिनेता राजपाल यादव लीड रोल निभा रहे हैं। जबकि अभिनेता टीनू आनंद और डॉ.अनीता सहगल अभिनेत्री समीक्षा भटनागर के माता-पिता की भूमिका में इस फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग के दौरान दिखाया गया कि बस स्टैंड पर पुलिस के पहुंचने के बाद राजपाल यादव (जीवन) पुलिस से जान बचाकर हस्तिनापुर रोड स्थित नहर की ओर भगाता है। 

देर रात ढाई बजे हुई फिल्म की शूटिंग

4 of 7
फिल्म की शूटिंग के लिए लगा सेट अप - फोटो : अमर उजाला
डायरेक्टर राजीव, प्रोड्यूसर इरशाद खान ने बताया कि गऊ शाला के पास शुक्रवार देर रात लगभग ढाई बजे शूटिंग शुरू हुई। लाइट, कैमरा, एक्शन बोलते ही जीवन भागता है। और उसके पीछे पुलिस की गाड़ी थी। रात के अंधेरे में जंगलों के बीच जीवन अपनी जान बचाने के लिए भगाता है। 
विज्ञापन

देर रात तक फिल्माए गए एनकाउंटर के सीन

5 of 7
अभिनेता राजपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
दरअसल पुलिस जीवन का एनकाउंटर करने के लिए उसे पकड़ने में जुटी है। इस बीच पुलिस जीवन को पकड़ लेती है। और उसका एनकाउंटर करने के लिए सुनसान जगह नहर पटरी पर ले जाती है। इसी बीच कट की आवाज आती है और तालियों से सेट गुंज उठता है। 
विज्ञापन

तबीयत खराब फिर भी की शूटिंग 

6 of 7
अभिनेता राजपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को हुई शूटिंग के दौरान राजपाल यादव की तबीयत खराब थी। इसके बावजूद उन्होंने सेट पर पहुंचकर शूटिंग की। लेकिन काम के लिए वह एक दम तरोताजा दिखे। डायरेक्टर राजीव ने बताया कि राजपाल यादव की तबीयत खराब होने के कारण शूटिंग कुछ देरी से शुरू हुई। तबीयत खराब होने के कारण सिर्फ एक ही सीन कैमरे में रिकार्ड किया जा सका।  
विज्ञापन
विज्ञापन

सपना चौधरी भी फिल्म में आएंगी नजर

7 of 7
सपना चौधरी
आपको बता दें कि इस फिल्म में डांसर सपना चौधरी भी एक आईटम सॉन्ग पर ठुमके लगाती नजर आएंगी।  शनिवार देर शाम को आईटम सॉन्ग की शूटिंग गार्डन सिटी मंडप में की गई। जिसमें मोनू ठेकेदार के जन्म दिन के उपलक्ष में पार्टी का आयोजन फिल्माया गया। इसी कार्यक्रम में सपना चौधरी ने आइटम सांग पेश किया। यानी फिल्म में सपना चौधरी मोनू ठेकेदार के जन्मदिन की पार्टी में ठुमके लगाती नजर आएंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें