फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: नवदंपति के 'सुसाइड का राज' कर देगा रोंगटे खड़े, वीडियो में बताई दर्दनाक 'मौत' की वजह

Sat, 01 Sep 2018 09:52 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 9
नवदंपति की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
नवदंपति ने आत्महत्या करने से पहले कमरे में एक ऐसी निशानी छोड़ दी, जिससे सुसाइड का खुलासा हो गया। नवदंपति की खुदखुशी की वजह जानकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। तस्वीरों में जानिए आखिर ऐसी क्या वजह थी :-
विज्ञापन

2 of 9
नवदंपति की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
यूपी में बिजनौर जिले के नगीना देहात थाने के गांव खुशहालपुर मठेरी में तीन दिन पहले नवदंपति की खुदकुशी की वजह गांव के ही दो युवक बन गए। दोनों को अलग कराने के लिए आरोपी नवविवाहिता को बदनाम कर रहे थे। इससे आहत होकर दंपति ने आत्मघाती कदम उठाया। दोनों युवकों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। नवदंपति के कमरे से मिले मोबाइल में बनी वीडियो से दोनों के खुदकुशी करने का राज खुल गया।
विज्ञापन

3 of 9
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
नजीबाबाद थाने के गांव बौरेकी निवासी आशाराम की 23 साल की पुत्री सोनम की शादी 30 मार्च को नगीना देहात थाना क्षेत्र के गांव खुशहाल पुर मठेरी निवासी रामस्वरूप के 24 साल के पुत्र सचिन उर्फ सोनू के साथ हुई थी। सचिन मुंबई में अपने बड़े भाई की बेकरी पर काम करता था। तीज के मौके पर वह घर आया था। रक्षाबंधन पर पत्नी के साथ अपनी ससुराल बौरेकी गया था। दोनों वहां से खुशी-खुशी लौटे थे। सोमवार रात दोनों खाना खाकर कमरे में सोने चले गए। सुबह दोनों के शव कमरे के कुंडे में लटके मिले। दोनों ने आत्महत्या क्यों की थी, इस बात से पर्दा नहीं उठ पा रहा था।

देखें:- VIDEO: इस वीडियो के बाद पति-पत्नी ने लगाई फांसी, वजह का किया खुलासा

4 of 9
नवदंपति की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को सोनम की मां ने पुलिस से मिलकर बताया था कि गांव खुशहालपुर मठेरी निवासी करन का पुत्र मोनू उसकी पुत्री को बदनाम कर रहा था। वह पुत्री के साथ छेड़छाड़ भी करता था। मोनू की गांव बौरेकी में भी रिश्तेदारी है, वहां भी मोनू खूब आता जाता था। मोनू के पिता करन ने ही सोनम की शादी सचिन से कराई थी। परिजनों को सचिन के कमरे से मिले मोबाइल में एक वीडियो मिली है। वीडियो से दोनों की आत्महत्या का राज खुल गया।
विज्ञापन

5 of 9
नवदंपति की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक सचिन का चचेरा भाई कालू, गांव का मोनू दोनों सोनम को बदनाम कर रहे थे। कालू कहता घूम रहा था कि सोनम के अपने जीजा से अनैतिक संबंध हैं। जबकि  मोनू खुद से सोनम के संबंध बता रहा था। इन सब बातों का जिक्र सचिन के कमरे से मिले मोबाइल में कैद हैं। सचिन, सोनम वीडियो में कह रहे हैं कि सोनम को बेवजह इतना बदनाम कर दिया गया अब वह जिंदा नहीं रहना चाहते। दोनों एक साथ मर रहे हैं। कालू और मोनू के खिलाफ सचिन के पिता रामस्वरूप ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

6 of 9
नवदंपति की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
नगीना देहात के थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह के मुताबिक सचिन के कमरे से मिली वीडियो उन्हें मिल गई है। कालू और मोनू सोनम को बदनाम कर रहे थे। उसके चरित्र के बारे में भी उल्टा सीधा कहते घूम रहे थे। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है, दोनों की तलाश में पुलिस की टीम लगी है।
विज्ञापन

7 of 9
नवदंपति की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
नवदंपति को अलग कराना चाहते थे कालू और मोनू
पुलिस की माने तो जब सचिन गांव आ जाता था तो कालू और मोनू उसके सामने इस तरह की बातें ज्यादा करते थे। रक्षा बंधन पर घर से लौटते वक्त दोनों की बाइक के आगे अपनी बाइक लगाकर मोनू ने दोनों को खूब परेशान किया था।

8 of 9
नवदंपति की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कालू, मोनू को सचिन कोई जवाब नहीं दे रहा था। सोनम की बहन की जिस गांव में शादी हुई है, कालू की भी उस गांव में रिश्तेदारी है। कालू वहां भी खूब आता जाता है। पुलिस की माने तो दोनों युवक चाहते थे कि सोनम, सचिन अलग हो जाएं। दोनों की जोड़ी इन युवकों को रास नहीं आ रही थी। सोनम खूबसूरत थी, दोनों ने मोनू और कालू की हरकतों के बारे में कभी परिजनों को भी नहीं बताया था।
विज्ञापन

9 of 9
नवदंपति की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
फोटो

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें