उत्तर प्रदेश के मेरठ में बुधवार सुबह एक कबाड़ी की दुकान में हुए धमाके से इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम व पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि मृतक तौसीफ का शरीर चिथड़ों में उड़ गया। आसपास के लोगों में धमाके से हड़कंप मच गया। पड़ोस में मौजूद मकान की खिड़कियां तक टूट गईं। आगे विस्तार से जानें कैसे हुआ ये भीषण धमाका।