मौके पर मौजूद लोग
- फोटो : Amar Ujala
उसके बारे में बताया गया कि यह साबुन बनाने में इस्तेमाल किया जाता है, पटाखा नहीं है, जबकि इन्हीं मिसाइल और स्काई बम के रियेक्शन से इतना भीषण विस्फोट हुआ कि दो मंजिला बिल्डिंग पूरी तरह से उड़ गई। शाम साढ़े तीन बजे तक पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पटाखों में विस्फोट से इंकार करते रहे। एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू के दौरान जब धुंआ उठता देखा तो उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि यहां पर बारूद है, इसी के कारण धमाका हुआ। शाम को भारी मात्रा में स्काई बम भी बरामद हो गए।