फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भयावह हादसा: परिवार पर टूटा गम का पहाड़, मौके का हाल देख कांप गई लोगों की रूह, तस्वीरें

Thu, 29 Oct 2020 12:07 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
सरधना में हादसा - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में मेरठ जनपद के सरधना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा। मकान में अचानक से तेज धमाका हुआ। धमाके के साथ कई मकान भरभराकर ढह गए। वहीं मकान के मलबे में दबने से परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गई है। जबकि दो लोगों के दबे होने की आशंका है। इसके अलावा आसपास के करीब आधा दर्जन से ज्यादा मकानों में दरारें आ गईं। मरने वालों में एक व्यक्ति कांग्रेस का नगर अध्यक्ष आसिम खान था। आगे देखिए हादसे की भयावह तस्वीरें-
विज्ञापन

2 of 7
हादसा - फोटो : अमर उजाला
सरधना के मोहल्ला पीर जादगान में माबूत खां निवासी टेहरकी का मकान है। गुरुवार सुबह परिवार के लोग मकान के अंदर बैठे थे। इसी दौरान अचानक से घर में तेज धमाका हुआ। तेज धमाके के साथ कई मकान भरभराकर ढह गए। 
विज्ञापन

3 of 7
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
वहीं मलबे में दबे लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। इस दौरान लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जुटी है। सभी लोग पुलिस की मदद करने में जुटे हुए हैं।

4 of 7
हादसा - फोटो : अमर उजाला
उधर, घटना की जानकारी लगने पर सरधना थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों की मदद से मलबे में दबे लोगों को निकालने का प्रयास किया। इसके बाद फायर ब्रिगेड और आसपास के कई थानों की पुलिस को भी मौके पर बुला लिया गया।
विज्ञापन

5 of 7
हादसा - फोटो : अमर उजाला
वहीं फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है। सूचना मिलने पर सीओ सरधना आरपी शाही भी मौके पर पहुंचे।  पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई है। 
विज्ञापन

6 of 7
हादसा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस का कहना है कि अभी तक की जांच में सामने आया है कि मकान में सिलिंडर फटने से हादसा हुआ है। आसपास के लोग चुप्पी साधे हुए हैं। मकान में कितने लोग मौजूद थे। इसको लेकर पुलिस जांच कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हादसा - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी अजय साहनी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। एसएसपी ने बताया कि मकान में सिलिंडर फटने से धमाका हुआ है। वहीं मकान के अंदर से कुछ पटाखे भी मिले हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें