फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेजर केतन शर्मा का बलिदान, याद रखेगा हिंदुस्तान, परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे विधायक और मेयर

Fri, 21 Jun 2019 01:56 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
शहीद मेजर को श्रद्धांजलि देते विधायक सोमेंद्र तोमर - फोटो : अमर उजाला
शहीद मेजर केतन शर्मा की शहादत को नमन करने के लिए दूर-दूर से लोग उनके घर पहुंच रहे हैं। सुबह से रात तक शहीद मेजर के घर पर लोगों का जमावड़ा लगा रहा। मेयर, विधायक समेत तमाम नेताओं ने उनके घर पहुंचकर पिता को सांत्वना दी। मेयर ने कहा कि एक सड़क का नाम शहीद मेजर के नाम पर कराने के लिए वह नगर निगम में प्रस्ताव लाएंगी। एक पार्क में उनका स्मारक बनवाया जाएगा। उनके बलिदान को देश कभी नहीं भूल पाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
शहीद मेजर - फोटो : अमर उजाला
कंकरखेड़ा के श्रद्धापुरी सेक्टर-4 निवासी मेजर केतन शर्मा (31) पुत्र रविंद्र शर्मा 17 जून को जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। 19 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) में तैनात मेजर को मंगलवार शाम सूरजकुंड पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई थी।
विज्ञापन

3 of 5
शहीद मेजर की पत्नी का रो- रोकर बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला - फोटो : सोशल मीडिया
मेजर की शहादत के बाद से परिवार पर गमों का पहाड़ सा टूट पड़ा है। वे इस दुख से उबर नहीं पा रहे हैं। हर कोई उनके दुख को बांटने के प्रयास मे लगा है। गुरुवार को भी उनके घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा।

4 of 5
शहीद मेजर केतन शर्मा के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे विधायक - फोटो : अमर उजाला
मेयर सुनीता वर्मा भी पहुंची। पुष्प अर्पित कर उन्होंने मेजर को श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा मुजफ्फरनगर से भाजपा विधायक कपिल देव अग्रवाल और मेरठ दक्षिण विधायक सोमेंद्र तोमर ने भी परिजनों को सांत्वना दी। भाजपा नेता सुनील भराला, रालोद नेता डॉ. राजकुमार सांगवान, राहुल देव, नरेंद्र खजूरी ने शहीद केतन शर्मा के पिता को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि ऐसे वीर सपूतों के परिवारों को नमन है, जिन्होंने अपने बेटों को कुर्बान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शहीद मेजर को श्रद्धांजलि देती मेयर सुनीता वर्मा - फोटो : अमर उजाला
खिर्वा रोड का नाम हो सकता है मेजर केतन शहीद मार्ग
परिजनों को सांत्वना देने के बाद मेयर सुनीता वर्मा ने कहा कि खिर्वा रोड का नाम भी शहीद केतन के नाम पर रखा जा सकता है। इसको लेकर परिजनों के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों से बात करेंगी। वहीं, मेजर केतन शर्मा के घर के सामने बने पार्क का एमडीए की टीम ने गुरुवार को निरीक्षण किया। शहीद केतन की प्रतिमा इस पार्क में भी लगवाई जा सकती है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें