यूपी के मेरठ जिले के किठौर के गांव भड़ौली में बीडीसी सदस्य की गोली बरसाकर हत्या कर दी गई। मृतक प्रमोद भड़ाना भाजयुमो के मंडल महामंत्री थे। उन्हें तीन गोलियां लगीं। गांव के रोबिन पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में शनिवार को भाजपा नेता को गोलियों से भून डाला। भाजपा नेता की हत्या का आरोप गांव के ही युवक पर लगा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही फरार आरोपी की तलाश में जुट गई।
जानकारी के अनुसार, मेरठ के किठौर इलाके के भड़ौली गांव में शनिवार सुबह भैंसा बुग्गी में खेत से चारा लेने गए भाजयुमो मंडल महामंत्री व बीडीसी प्रमोद भड़ाना (35) की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। उन्हें तीन गोली लगीं।
विज्ञापन
2 of 11
मेरठ में भाजपा नेता की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को गांव के ही शिवम पर गढ़मुक्तेश्वर नानपुर में फायरिंग की गई थी। प्रमोद भड़ाना और प्रधान कुसुम के पति अंकित ने शिवम पक्ष के साथ गांव के रोबिन पर हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसका बदला लेने के लिए आरोपी रोबिन ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
3 of 11
मेरठ में भाजपा नेता की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
अंकित की गाड़ी और उनके घर के बाहर फायरिंग
आरोपी ने प्रमोद की हत्या के बाद अंकित की गाड़ी और उनके घर के बाहर जाकर भी फायरिंग की। एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि तीन टीमें गठित की गई हैं।
4 of 11
घटनास्थल पर पड़ा खोखा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ग्राम प्रधान के ससुर सतीश के अनुसार, भाजयुमो के किठौर मंडल महामंत्री प्रमोद भड़ाना सुबह आठ बजे पशुओं का चारा लाने भैंसा बुग्गी से खेत जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में गन्ने के खेत में छिपे रोबिन ने पिस्टल से प्रमोद पर गोलियां बरसा दीं। प्रमोद को तीन गोलियां लगीं। भैंसा भी पैर में दो गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
5 of 11
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सूचना मिलने पर वह पुत्र अंकित के साथ मौके पर जा रहे थे। रास्ते में रोबिन ने उनकी गाड़ी पर भी फायर किया। वे किसी तरह बच गए। इसके बाद आरोपी ने उनके घर के बाहर भी कई फायर किए और बाइक से भाग निकला। प्रमोद को निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया। भाई विनोद ने रोबिन के खिलाफ रिपोर्ट कराई। कई लोग हिरासत में लिए गए।
पिता को काफी देर में दी मौत की जानकारी
प्रमोद दो भाइयों में बड़ा था और अविवाहित था। वह गांव में पिता धूम सिंह और मां जगवती के साथ रहता था। प्रमोद और प्रधान पति अंकित में गहरी दोस्ती थी। प्रमोद की मौत की जानकारी बुजुर्ग पिता को काफी देर बाद दी गई।
विज्ञापन
7 of 11
मृतक के घर के बाहर लगी भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोपहर करीब ढाई बजे एसएसपी डॉ. विपिन ताडा मौके पर पहुंचे और घटना के चश्मदीद गवाह रामपाल और प्रमोद के पिता धूम सिंह से मामले की जानकारी ली। एसएसपी ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
8 of 11
प्रमोद की हत्या के बाद घर पर मौजूद पिता व अन्य
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रमोद की दिनचर्या की थी पूरी जानकारी
ग्रामीणों के मुताबिक, प्रमोद रोजाना सुबह पशुओं को चारा लाने अपने खेत पर जाता था। इसकी जानकारी रोबिन को थी। इसके चलते वह पहले ही प्रमोद के खेत से पहले एक ईख के खेत में छिपकर बैठ गया। प्रमोद बुग्गी लेकर ईख के खेत के पास पहुंचा तो रोबिन ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फोरेंसिक टीम को मौके पर जांच के दौरान करीब आधा दर्जन खोखे मिले हैं।
9 of 11
मृतक की मां
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गोलू गैंग का भी नाम आया सामने
सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि गढ़मुक्तेश्वर में पांच दिन पूर्व शिवम पर गोली चलाई गई थी। इस मामले में विनीत भड़ौली ने दो दिन पहले मेरठ कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। इस मामले में गोलू गैंग का भी नाम जांच में सामने आया है। विनीत भड़ौली गोलू गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है। इस बिंदु पर भी किठौर पुलिस जांच कर रही है।
10 of 11
मृतक के घर मौजूद महिलाएं
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चाचा की हत्या के बाद अंगुली से कुरेदे थे जख्म
पुलिस के मुताबिक, मकान के विवाद को लेकर हुई पंचायत में एलान के बाद 15 अगस्त 2018 की रात अपने शराब के ठेके लौट रहे नरेश की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पत्नी विमलेश ने अपने जेठ तरसपाल और उसके पुत्र रोबिन समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तब रोबिन नाबालिग था।
ग्राम प्रधान पति सतीश, इन पर भी आरोपी ने गोली चलाई थी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रामीणों ने बताया कि रोबिन अपने चाचा से इतनी रंजिश रखता था कि हत्या के बाद गोली के जख्मों को उसने अंगुली से कुरेदा था। रोबिन नानपुर स्थित रुद्रा इंस्टीट्यूट में बीए में पढ़ता था। वह कॉलेज में भी वर्चस्व जमाना चाहता था। रोजाना अन्य छात्रों से मारपीट करता था। कई बार समझाने के बाद कॉलेज प्रबंधन ने एक वर्ष पूर्व उसे निष्कासित कर दिया था।