मेरठ में भाजपा नेता की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
प्रमोद सुबह खेत में चारा लेने गए थे, तभी उन पर जानलेवा हमला हुआ। प्रमोद को गोली लगने के बाद ग्राम प्रधान सतीश अपनी कार से उन्हें डॉक्टर के पास ले जा रहे थे। रास्ते में आरोपी ने ग्राम प्रधान की कार पर भी फायरिंग कर दी। गंभीर हालत में प्रमोद को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस वारदात से गांव में गम और गुस्से का माहौल है।