मेरठ के हस्तिनापुर में पूर्व विधायक और भाजपा नेता ने दीपावली के मौके पर लाइसेंसी दोनाली बंदूक से ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग कर डाली। यही नहीं भाजपा नेता ने अपने बेटे से फायरिंग का वीडियो भी बनवाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले को लेकर पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने पूर्व विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
2 of 5
भाजपा नेता ने आवास के बाहर की फायरिंग
- फोटो : amar ujala
जानकारी के अनुसार हस्तिनापुर के पूर्व विधायक और भाजपा नेता गोपाल काली ने दीपावली पर पटाखों के बैन होने का बहाना लेकर अपनी लाइसेंसी दोनाली बंदूक निकाल ली और अपने आवास के बाहर आकर फायरिंग की। पूर्व विधायक ने अपने बेटे से इस हवाई फायरिंग का वीडियो भी बनवाया।
विज्ञापन
3 of 5
फायरिंग करते भाजपा नेता
- फोटो : amar ujala
इसके बाद भाजपा नेता ने फायरिंग का वीडियो फेसबुक पर भी पोस्ट किया, जो तेजी से वायरल हो गया। जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पूर्व विधायक के खिलाफ शस्त्र लाइसेंस के नियमों के उल्लंघन का केस दर्ज कर लिया है। लाइसेंसी हथियारों का इस्तेमाल आत्म रक्षा में ही किया जा सकता है, उसके भी कई नियम हैं, जिनका पालन जरूरी है। हवाई फायरिंग की कतई इजाजत नहीं है।
4 of 5
फायरिंग का वीडियो वायरल हो गया
- फोटो : amar ujala
फायरिंग करने के मामले में हस्तिनापुर के पूर्व विधायक और भाजपा नेता गोपाल काली के खिलाफ गंगानगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसआई विनीत कुमार की तरफ से यह मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिसमें गोपाल काली निवासी डी ब्लॉक गंगानगर के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट व लापरवाही जिससे दूसरों की जान जोखिम में डालने की धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
इंस्पेक्टर गंगानगर विजेंद्र सिंह राणा का कहना है कि शास्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जांच में सामने आया है कि गोपाल काली द्वारा दीपावली की शाम ही अपने आवास के बाहर दो नाली बन्दूक से फायरिंग की गई। जल्द ही शस्त्र को थाने में जमा करा दिया जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें