फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव 2019: कहीं खिला कमल, तो कहीं चली साइकिल और पंजा, तस्वीरें

Tue, 22 Oct 2019 12:50 AM IST
कपिल kapil नवीन पांडेय, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 7
गंगोह उपचुनाव 2019 - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर जनपद में मतदाताओं ने ईवीएम में प्रत्याशियों का भाग्य कैद कर दिया है। इससे पर्दा तो 24 अक्तूबर को ही उठेगा, लेकिन सियासी समर में जो समीकरण विभिन्न कस्बों और बूथों पर दिखाई दिया, उसके अनुसार कहीं बीजेपी तो कहीं कांग्रेस का पलड़ा भारी नजर आया। आगे जानिए सपा और बसपा का हाल-
विज्ञापन

2 of 7
गंगोह विधानसभा उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला
वहीं कहीं-कहीं साइकिल की चाल दिखी। लेकिन बसपा का हाथी कमजोर नजर आया। नानौता के कई बूथों पर तो उसके बस्ते तक नहीं थे। ऐसे में मुकाबला भाजपा, सपा और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय होता दिख रहा है।

यह भी पढ़ें: गंगोह उपचुनाव 2019: कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान संपन्न, कुल 62.50 प्रतिशत हुई वोटिंग
विज्ञापन

3 of 7
गंगोह विधानसभा उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला
गंगोह सीट पर 3,69,367 मतदाता हैं। उपचुनाव को लेकर गंगोह, अंबेहटा, नानौता और तीतरो चार कस्बों में सियासी पंडित जीत-हार का गणित लगाते नजर आए।

4 of 7
वोट देने पहंची बुजुर्ग महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
गंगोह में कांग्रेस के नोमान मसूद को मजबूत बताया जा रहा है। उसके बाद यहां बीजेपी और सपा के बीच जंग दिखी। नानौता कस्बे में बीजेपी की स्थिति मजबूत दिखी।

यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव: घायल होने के बावजूद वोट डालने पहुंचा शख्स, देखें मतदान के रंग, तस्वीरों के संग
विज्ञापन

5 of 7
गगोह विधानसभा उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला
वहीं अंबेहटा में बीजेपी और सपा एक-दूसरे को पछाड़ने की होड़ में नजर आईं। इन सबके बीच बसपा के कैडर वोट तो उसे मिले, लेकिन कई जगहों पर हाथी मजबूत दखल नहीं दे पाया। नतीजा ये हुआ कि मुस्लिम गुर्जर कुछ कांग्रेस की ओर तो कुछ सपा के पाले में जाते दिखे।
विज्ञापन

6 of 7
गंगोह उपचुनाव 2019 - फोटो : अमर उजाला
बीजेपी के किरत सिंह, सपा के इंद्रसैन और बसपा के मोहम्मद इरशाद तीनों गुर्जर बिरादरी से हैं। इसमें बसपा प्रत्याशी मुस्लिम गुर्जर बिरादरी से ताल्लुक रखते हैं। इसलिए गुर्जरों के वोटों में बंटवारे के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि सपा, बसपा और कांग्रेस तीनों में मुस्लिम वोट बंटता नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गंगोह विधानसभा उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला
वहीं सियासी पंडितों का कहना है कि भाजपा, कांग्रेस और सपा के बीच मुकाबला है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें