फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे पर बाइक-ऑटो-ट्रैक्टर दौड़ाए तो भरना पड़ेगा तगड़ा जुर्माना, सफर से पहले जान लें नियम

Tue, 14 Apr 2026 06:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे शुरू होने के साथ ही बाइक, ऑटो और ट्रैक्टर के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। नियम तोड़ने पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगेगा। सफर से पहले जानें स्पीड लिमिट और जरूरी ट्रैफिक नियम।

विज्ञापन
1 of 6
दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे - फोटो : एक्स, नितिन गडकरी
दिल्ली और देहरादून के बीच कनेक्टिविटी को नई रफ्तार देने वाला दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे अब आम जनता के लिए खोल दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकार्पण के बाद मंगलवार दोपहर दो बजे के बाद इस एक्सप्रेसवे पर आवागमन शुरू हो गया। हालांकि इस एक्सप्रेसवे पर बाइक, ऑटो और ट्रैक्टर जैसे दोपहिया और तीनपहिया वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगाई गई है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर 20 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे
6 घंटे का सफर अब 2.5 घंटे में 
करीब 213 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से दिल्ली से देहरादून की दूरी तय करने में लगने वाला समय अब लगभग 6 घंटे से घटकर करीब ढाई घंटे रह जाएगा। दिल्ली में यह एक्सप्रेसवे अक्षरधाम से शुरू होता है और उत्तर प्रदेश के बागपत, शामली और सहारनपुर होते हुए उत्तराखंड की राजधानी देहरादून तक जाता है।

करीब 12 हजार करोड़ रुपये की लागत से बने इस प्रोजेक्ट का निर्माण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने कराया है। एक्सप्रेसवे पर सीसीटीवी कैमरे, एम्बुलेंस और हेल्पलाइन जैसी आधुनिक सुरक्षा सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।
विज्ञापन

3 of 6
दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे
शुरुआत में टोल फ्री रहेगा एक्सप्रेसवे
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अनुसार फिलहाल एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। इसलिए शुरुआती दिनों में केवल एक जगह ही टोल वसूली होगी। सूत्रों के मुताबिक टोल कलेक्शन के लिए जल्द टेंडर जारी किए जाएंगे, जिसके बाद टोल वसूली शुरू होगी। हालांकि अक्षरधाम से लोनी बॉर्डर तक का लगभग 18 किलोमीटर का हिस्सा हमेशा टोल फ्री रखा जाएगा, ताकि दिल्ली के स्थानीय ट्रैफिक पर अतिरिक्त बोझ न पड़े।

यह भी पढ़ें: UP: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे पर पांच जगह वसूला जाएगा टोल, जान लें कहां-कहां और कितना देना होगा टैक्स

4 of 6
सहारनपुर में पीएम मोदी
यमुनापार और पुराने रूट पर ट्रैफिक दबाव होगा कम
नए एक्सप्रेसवे के शुरू होने से दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड जाने वाले वाहनों को बड़ा फायदा मिलेगा। अब तक अधिकतर ट्रैफिक पुराने एनएच-58 मार्ग से होकर गुजरता था, जिससे गाजियाबाद, मोदीनगर, मेरठ और मुजफ्फरनगर में अक्सर जाम की स्थिति बन जाती थी। नए एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद बड़ी संख्या में वाहन इसी मार्ग से गुजरेंगे, जिससे इन शहरों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: PM Modi Visit Live: पीएम ने जनता को समर्पित किया दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, सहारनपुर में CM ने कही ये बात
 
विज्ञापन

5 of 6
दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे
सफर से पहले इन नियमों का रखें ध्यान
एक्सप्रेसवे पर सुरक्षित यात्रा के लिए कुछ जरूरी नियम बनाए गए हैं: 
-कार की अधिकतम गति सीमा 100 किमी प्रति घंटा और भारी वाहनों के लिए 80 किमी प्रति घंटा तय है।
-बाईं लेन भारी वाहनों के लिए, मिडिल लेन सामान्य ड्राइविंग के लिए और दाईं लेन ओवरटेक के लिए होगी।
-एक्सप्रेसवे पर वाहन रिवर्स चलाना या यू-टर्न लेना प्रतिबंधित है।
-एग्जिट छूटने पर वाहन चालक को अगला इंटरचेंज लेना होगा।
-टनल में प्रवेश करते समय वाहन की लाइट ऑन रखना जरूरी है।
-इमरजेंसी में वाहन को साइड शोल्डर पर लगाकर हाजर्ड लाइट ऑन करें।
-देहरादून में प्रवेश करते समय आशारोड़ी के पास ढलान वाले हिस्से में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दिल्ली -देहरादून एक्सप्रेस वे डाट काली मंदिर जाने वाले रास्ते पर लगा बोर्ड। संवाद
बंदरों को हटाने के लिए तैनात की गई टीम
एक्सप्रेसवे के डाट काली मंदिर के आसपास बंदरों की अधिक संख्या को देखते हुए वन विभाग भी अलर्ट पर है। एलिवेटेड रोड से मंदिर तक वनकर्मियों की टीम तैनात की गई है, जो जरूरत पड़ने पर गुलेल की मदद से बंदरों को सड़क से हटाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें