फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: कड़ी सुरक्षा के बीच सहकारी समितियों में मतदान जारी, जिताऊ उम्मीदवार से संपर्क साध रहे संभावित सभापति

Sat, 18 Mar 2023 11:49 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 5
सहकारी समितियों में मतदान जारी - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर जनपद की 93 सहकारी समितियों में संचालक पदों के लिए मतदान शांतिपूर्ण तरीके से किया जा रहा है। समितियों के शेयर धारक किसान अपने-अपने उम्मीदवारों को बोर्ड में शामिल कराने के लिए उत्साह के साथ वोटिंग करने में लगे हुए हैं। संचालक पदों के लिए किसान मतदान कर रहे हैं। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्ष के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अधिकारियों ने सुबह से ही मतदान केंद्रों पर पहुंचकर बूथों का निरीक्षण किया और कर्मियों को संबंधित दिशा निर्देश दिए। सुबह दस बजे से जैसे ही मतदान शुरू हुआ तो किसान मतदाताओं की लंबी कतारें बूथों पर लगनी शुरू हो गईं। भारी संख्या में मतदाता अपने घरों से निकलकर पहले मतदान करने पहुंचे और वोट देकर अपने अपने कामों में जुटे। मतदान पूरा होने पर चार बजे के बाद शाम को मतगणना शुरू की जाएगी। आगे तस्वीरों में देखें कि कैसे खराब मौसम के बावजूद किसानों में वोटिंग के लिए दिखा उत्साह।
विज्ञापन

2 of 5
सहकारी समितियों में मतदान जारी - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को सुबह 10:00 बजे निर्धारित समय पर सहकारी समितियों का मतदान चालू हो गया था बूंदाबांदी के बीच किसानों का उत्साह कम नहीं हुआ और मतदान के लिए बूथों पर जाकर लाइन में लग गए। उधर सहकारी समितियों में जगह कम होने की वजह से परिषदीय विद्यालयों में या दूसरी सरकारी इमारतों में मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिले को 21 सेक्टर में बांटा गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
सहकारी समितियों में मतदान जारी - फोटो : अमर उजाला
उधर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेने के लिए एसपी देहात राम अर्ज चांदपुर क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों पर निरीक्षण के लिए पहुंचे जिन्होंने मतदान केंद्रों पर तैनात पुलिस फोर्स को जरूरी दिशा-निर्देश की है। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर भीड़ भाड़ नहीं लगने दी जाए। एसपी सिटी डॉ प्रवीण रंजन सिंह ने अपने सुपर जॉन की सहकारी समितियों के मतदान केंद्रों का पहुंच कर जायजा लिया।

4 of 5
सहकारी समितियों में मतदान जारी - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि फिलहाल संचालक पदों के लिए मतदान हो रहा है मतदान के तुरंत बाद ही मतगणना की जाएगी। आज शाम को ही चुनाव के नतीजे घोषित हो जाएंगे कल रविवार को सभापति पद के लिए चुनाव होना है। जिसमें संचालक मतदान करेंगे। सभापति के चुनाव के साथ साथ ही जिले की अन्य सहकारी संस्थाओं और जिला सहकारी बैंक के लिए भी डेलिगेशन का चुनाव होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
जिताऊ उम्मीदवार से संपर्क साथ रहे संभावित सभापति
फिलहाल संचालक पदों के भी मतगणना भी नहीं हुई है लेकिन रुझान के आधार पर ही उन उम्मीदवारों से संभावित सभापति ने संपर्क साधना शुरू कर दिया है जो कि चुनाव जीतकर संचालक बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें