बिजनौर में हरिद्वार-काशीपुर फोरलेन हाईवे पर धामपुर के पास तेज रफ्तार क्रेटा कार ने एक टेंपो में टक्कर मार दी। घने कोहरे के कारण हुए हादसे में टेंपो सवार दूल्हा विशाल-दुल्हन खुशी समेत सात लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दूल्हे का पिता, मौसा, मौसी, मौसेरी बहन और टेंपो चालक भी शामिल है।
यूपी के बिजनौर के धामपुर में हुए दर्दनाक हादसे से शादी की खुशियां काफूर हो गईं। धामपुर के तीबड़ी के रहने वाले खुर्शीद अपने बेटे विशाल का निकाह कर दुल्हन को लेकर झारखंड से लौट रहे थे। उनके घर में खुशियों का माहौल था। बार- बार उन्हें लौटने का समय फोन करके पूछा जाता रहा। इनके लौटने पर दावत ए वलीमा होना था, मगर हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां मातम में बदल दी।
खुर्शीद अपने बेटे विशाल का निकाह करने के लिए चंद बरातियों के रुप में साढू, साली और साढू़ की बेटी को लेकर दस नवंबर को झारखंड के लिए रवाना हुए थे। 13 नवंबर को उनके बेटे विशाल का निकाह खुशी के साथ हुआ। अगले ही दिन यानि 14 नवंबर को उन्होंने घर आने के लिए ट्रेन पकड़ ली।
विज्ञापन
2 of 12
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
मगर, धामपुर में ये लोग हादसे में मौत का शिकार हो गए। गांव तीबड़ी से करीब दस किलोमीटर पहले हुए भीषण हादसे से घर में चल रही दावत ए वलीमा की तैयारियां धरी रह गईं। खुशियां भी मातम में तब्दील हो गई। निकाह की खुशी में सोमवार को गांव में वलीमे की दावत रखी गई थी। परिजन दुल्हन के स्वागत और वलीमे की तैयारी में जुटे थे। मगर, देर रात आई मनहूस खबर से परिवार की खुशियां काफूर हो गई।
विज्ञापन
3 of 12
गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
ट्रेन लेट नहीं होती तो बच सकती थी जान
खुर्शीद के पुत्र फजल ने बताया कि निकाह के बाद उनकी फोन पर पिता से बात हुई थी। परिजन जिस ट्रेन में बैठकर आ रहे थे, उसे शुक्रवार दोपहर तक मुरादाबाद पहुंचना था। मगर, ट्रेन लेट होने से देर रात 12 बजे मुरादाबाद पहुंची। परिजन घर जल्दी पहुंचने के लिए टेंपो लेकर ही गांव के लिए निकल गए। मगर, गांव से करीब दस किलोमीटर पहले ही भीषण हादसा हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि इन लोगों ने करीब बारह सौ किलोमीटर का सफर सुरक्षित तय कर लिया। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।
4 of 12
मुमताज और रूबी का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
अनाथ हो गए दूल्हे के मौसेरे भाई-बहन
सड़क हादसे में दूल्हे विशाल, उसके पिता और नई नवेली दुल्हन ही नहीं बल्कि उसके मौसा और मौसी की जान भी चली गई। इस हादसे ने मृतक विशाल के मौसेरे भाई बहन अनाथ कर दिए। दूल्हे विशाल के मौसा मुमताज मूलरुप में हल्दौर क्षेत्र के गांव खारी के रहने वाले थे। 20 साल से शिव बिहार मुस्तफाबाद, दिल्ली में रहते थे। इस हादसे में मुमताज, उनकी पत्नी रुबीना और बेटी बुशरा की जान चली गई। वहीं उनका बेटा साहिल (17), बेटी सानिया (16), सोनी (13) और इकरा (10) अनाथ हो गए।
विज्ञापन
5 of 12
मृतक दूल्हा-दुल्हन के फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
कार की टक्कर से टेंपो सवार दूल्हा-दुल्हन सहित सात की मौत
बिजनौर में हरिद्वार-काशीपुर फोरलेन हाईवे पर धामपुर के पास तेज रफ्तार क्रेटा कार ने एक टेंपो में टक्कर मार दी। घने कोहरे के कारण हुए हादसे में टेंपो सवार दूल्हा विशाल-दुल्हन खुशी समेत सात लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दूल्हे का पिता, मौसा, मौसी, मौसेरी बहन और टेंपो चालक भी शामिल है। हादसे में दो कार सवार भी घायल हुए है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
6 of 12
खुर्शीद का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
धामपुर के गांव तीबड़ी के रहने वाले खुर्शीद अंसारी (65) अपने बेटे विशाल (25) का निकाह करने के बाद झारखंड से लौट रहे थे। संग में विशाल के मौसा मुमताज (40) निवासी खारी, मौसी रुबीना पत्नी मुमताज (35), मौसेरी बहन बुसरा (10) पुत्री मुमताज, दुल्हन खुशी (22) निवासी गांव परोहाबाद जिला मधैपुरा झारखंड भी टेंपो में सवार थे।
विज्ञापन
7 of 12
क्षतिग्रस्त ऑटो
- फोटो : अमर उजाला
ये लोग मुरादाबाद तक ट्रेन से आए और वहां से गांव तीबड़ी आने के लिए टेंपो बुक किया था। शुक्रवार की रात में दो बजे इनका टेंपो हरिद्वार-काशीपुर फोरलेन हाईवे पर धामपुर के पास पहुंचा तो शेरकोट की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसा घने कोहरे के कारण हुआ। टक्कर लगते ही टेंपो के परखच्चे उड़ गए।
8 of 12
क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
हादसे में ब्रश व्यापारी हुआ घायल
इसमें सवार दूल्हा विशाल, उसके पिता खुर्शीद, मौसा मुमताज, मौसी रुबीना, मौसेरी बहन बुसरा, दुल्हन खुशी और टेंपो चालक अजब सिंह (50) निवासी कासमपुर कांठ मुरादाबाद की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में क्रेटा कार सवार शेरकोट के ब्रश व्यापारी सुहेल अल्वी और अमान पुत्र इमरान निवासी कोटरा भी घायल हुए हैं। उधर, हादसे के बाद एसपी अभिषेक झा, एसडीएम धामपुर रितु रानी ने भी घटनास्थल का दौरा किया। पीड़ित परिवार को हर संभव मदद और कार्रवाई का आश्वासन दिया।
9 of 12
घर में विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
सड़क हादसों में 15 दिन में 18 लोगों की मौत
नवंबर को यातायात माह के रूप में मनाया जा रहा है। एक नवंबर से शुरू होकर 30 नवंबर तक यातायात माह चलता है। जिले में यातायात माह के पहले दिन से ही हादसों का सिलसिला रूक नहीं रहा है। 15 दिनों में अलग-अलग सड़क हादसों में 18 लोगों की मौत हो चुकी है। इन हादसों में किशोर से लेकर बुजुर्ग तक से अपनी जान गंवाई है।
-एक नवंबर को शेरकोट के गांव तिपरजोत निवासी सोमपाल(40) पुत्र कुंवर सिंह की बाइक बैलगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। यह हादसा हदकपुर-उमरपुर मार्ग पर हुआ था।
-नजीबाबाद में मोटा महादेव मंदिर के पास डंफर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। जिसमें टांडा रतन निवासी विनोद देवी(50) पत्नी रोशनलाल की मौत हो गई।
-दो नवंबर को बिजनौर में सांड से बचाने के चक्कर में कार पलट गई। जिसमें सारांश भारद्वाज (25) पुत्र सुशील शर्मा निवासी मोहल्ला पंचवटी कॉलोनी, अनिरूद्ध कोहली (23) पुत्र पुनीत कोहली निवासी सिविल लाइन, अश्विनी राजपूत(23) पुत्र अतुल राजपूत निवासी नई बस्ती की मौत हो गई।
-तीन नवंबर को नजीबाबाद के गांव जट्टीवाला निवासी पवनजीत सिंह(20) पुत्र जसवंत सिंह की आमने-सामने की बाइक टक्कर में मौत हो गई।
-चार नवंबर की शाम को स्योहारा में बाइक सवार गिजाला फिरदौस(30) पत्नी नाजिर अहमद निवासी, अम्हेड़ा की टक्कर से मौत हो गई।
-पांच नवंबर को नींदडू में बाइक सवार 65 वर्षीय रामेश, 16 वर्षीय लक्की निवासी शाहपुर शप्पर उर्फ खदाना की रोडवेज की टक्कर से मौत हो गई।
-छह नवंबर को नूरपुर के गांव हसुपुरा के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार कुमखिया निवासी अनुज कुमार की मौत हो गई।
-शेरकोट में अनियंत्रित कार डिवाइटर से टकरा गई। जिसमें सवार किरणपाल(25) पुत्र लक्ष्मी सिंह निवासी फरीदपुर एहतमाली, धनौरा मंडी की मौत हो गई।
-नौ नवंबर को अफजलगढ़ में पिकअप गाड़ी को ट्रक ने टक्कर मार दी दी। पिकअप चालक पीलीभीत के थाना गजरौला के गांव बेजूनगर निवासी दिनेश (35) पुत्र सत्यपाल की मौत हो गई।
11 of 12
गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
-नौ नवंबर की देर रात छोइया नहर में कार गिर गई। इस हादसे में नया गांव निवासी भोले उर्फ विपिन(38) पुत्र छोटे सिंह की मौत हो गई।
-पैजनिया में ट्रैक्टर की टक्कर से मोपेड सवार अनिल(45) पुत्र निहाल सिंह की मौत हो गई।
-10 नवंबर को बढ़ापुर क्षेत्र के गांव तैयबपुर स्थित विद्युत उपकेंद्र के पास बाइक फिसलकर गिर गई। जिसमें गांव बासोवाला निवासी 16 वर्षीय प्रियांशु की मौत हो गई।
-11 नवंबर को बाइक सवार चांदपुर के गांव अलीयारपुर उर्फ अजुपुरा निवासी 19 वर्षीय विशाल की बैलगाड़ी से टकराकर मौत हो गई।
-शेरकोट के गांव शहजादपुर निवासी सुनीता की सड़क हादसे में मौत हो गई।
-14 नवंबर को नजीबाबाद के गांव अकबरपुर चौगांवा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें जाब्तागंज निवासी 20 वर्षीय रितिक की मौत हो गई।
-14 नवंबर को अफजलगढ़ में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार निछतर सिंह (70) पुत्र जागर सिंह की मौत हो गई।