फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपक हत्याकांड: जेल में रोती रही शिवानी, रातभर सोई भी नहीं; रेलकर्मी पति का कत्ल करने वाली पत्नी ने कही ये बात

Wed, 09 Apr 2025 12:45 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

Deepak Murder Case: बिजनौर में रेलकर्मी पति दीपक का कत्ल करने वाली कातिल पत्नी शिवानी जेल में करवट बदलती रही। रोते हुए रात गुजारी। खाने से भी इनकार कर दिया। शिवानी और दीपक के बीते आठ वर्षों से प्रेम संबंध थे। हल्दौर में कॉलेज में पढ़ते हुए दोनों के संबंध हो गए थे।
 
विज्ञापन
1 of 11
Bijnor murder - फोटो : अमर उजाला
Railway Employee Murder In Bijnor: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में आठ साल पुरानी मोहब्बत का गला घोंटकर जीवन साथी को मौत के घाट उतारने वाली कातिल पत्नी शिवानी की रातों की नींद गायब है। जेल में आने के बाद शिवानी पूरी रात करवट बदलती रही। जोकि सो नहीं सकी और रोती रही। नजीबाबाद के मोहल्ला आदर्श नगर में किराए पर रहने वाले रेल कर्मी दीपक कुमार की शुक्रवार को पत्नी शिवानी ने गला घोंटकर हत्या कर दी थी। हत्या को वह हार्ट अटैक से होना बताती रही। मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसका झूठ पकड़ा गया और गला घुटने से मौत होना आया। 
विज्ञापन

2 of 11
पत्नी शिवानी के साथ पति दीपक की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
रातभर सोई नहीं कातिल शिवानी
पुलिस ने 36 घंटे तक पूछताछ के बाद सोमवार शाम उसका चालान कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया। सोमवार की शाम शिवानी जेल में दाखिल हो गई। जेल जाने के बाद वह महिला बैरक में गुमसुम रही। शाम को बैरक में खाना पहुंचा तो उसने खाने से इनकार कर दिया। रातभर वह सोई भी नहीं। मंगलवार की सुबह उसके लिए नाश्ते में चाय और चना भेजा गया। मगर उसने फिर इनकार कर दिया।
विज्ञापन

3 of 11
दीपक की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
'झगड़ा होने पर ही मैंने दीपक का गला दबाया था'
इसके बाद बैरक में बंद अन्य महिलाओं ने उसे समझाया। जेल वार्डन भी बैरक में पहुंची। उसकी काउंसलिंग की गई। इसके बाद मंगलवार दोपहर उसे खाना दिया गया, समझाने के बाद बमुश्किल से उसने दो रोटी खाई। बताया जा रहा है कि जेल में आने के बाद रो रही है। कह रही है कि पति उसके साथ मारपीट करता था। झगड़ा होने पर ही उसने गला दबाया था।

4 of 11
हल्दौर के गांव मुकरंदपुर में रेलकर्मी की हत्या पर विलाप करते परिजन, शिवानी के साथ दीपक की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
पति ही नहीं, बेटे का भी छूट गया साथ 
शिवानी और दीपक के बीते आठ वर्षों से प्रेम संबंध थे। हल्दौर में कॉलेज में पढ़ते हुए दोनों के संबंध हो गए थे। परिवार वालों को पांच साल पहले पता चला था। दोनों के परिवार शुरुआत में शादी के राजी नहीं थे। बाद में दीपक ने अपने परिवार को मनाया और उसकी सरकारी नौकरी लगने के बाद शिवानी के परिवार वाले भी मान गए थे। आखिरकार जनवरी 2024 में दोनों की शादी हो गई। अब छह महीने का बेटा भी है। हत्या के बाद दीपक के परिवार वाले मासूम बालक को अपने संग ले गए। ऐसे में शिवानी से बेटा भी दूर हो गया। 
विज्ञापन

5 of 11
हल्दौर के गांव मुकरंदपुर में गमजदा परिजन - फोटो : संवाद
शिवानी ने शाम के समय कुछ नहीं खाया था। रातभर भी सोई नहीं। रो भी रही थी। हालांकि उसकी काउंसलिंग करते हुए समझाया जा रहा है। दोपहर में समझाने के बाद उसने दो रोटी खाई हैं। - रविंद्र नाथ, जेलर 
 
विज्ञापन

6 of 11
दीपक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
चार अप्रैल को पत्नी ने दीपक को मार डाला
बिजनौर के नजीबाबाद इलाके से यह सनसनीखेज मामला सामने आया है। हल्दौर थाना इलाके के मोहल्ला आदर्श नगर में पत्नी और एक साल के बेटे के साथ किराये पर रहने वाले दीपक कुमार (29) रेलवे स्टेशन नजीबाबाद के कैरिज एंड वैगन में तैनात तकनीकी कर्मचारी थे। बीते चार अप्रैल को दीपक की घर में ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। हालांकि हार्ट अटैक का शोर मचाकर पत्नी खुद ही चिकित्सक के पास ले गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या करने का चौंकाने वाला खुलासा हुआ। इस पर मृतक के भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि नौकरी और फंड हड़पने के लिए पत्नी ने हत्या की है। 
विज्ञापन

7 of 11
आरोपी शिवानी - फोटो : अमर उजाला
17 जनवरी 2024 को हुआ था प्रेम विवाह
दरअसल, हल्दौर के गांव मुकरंदपुर के रहने वाले दीपक कुमार का चौहड़पुर नहटौर निवासी शिवानी से 17 जनवरी 2024 को प्रेम विवाह हुआ। दीपक पत्नी के साथ नजीबाबाद के आदर्श नगर में किराये के मकान में रह रहा था। शुक्रवार की दोपहर शिवानी ने पति दीपक को हार्ट अटैक की जानकारी फोन से सास और देवर को दी। पति को एक निजी अस्पताल और वहां से समीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गई। जहां चिकित्सकों ने भर्ती नहीं किया। 

8 of 11
जानकारी देते ग्रामीण - फोटो : वीडियो ग्रैब
पति के शव को पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहती थी शिवानी
बिजनौर जिला अस्पताल ले जाने पर दीपक को मृत घोषित कर दिया गया। शिवानी अपने पति के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहती थी, मगर परिजनों ने गले पर निशान देखकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया कि गला घोंटे जाने से दीपक की मौत हुई है। पुलिस ने शिवानी को पकड़कर पूछताछ की। सीओ नितेश प्रताप सिंह ने बताया कि शिवानी पूछताछ में लगातार गुमराह करती रही। बाद में उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि हत्या करते वक्त उसके साथ कौन था। प्रेम प्रसंग से लेकर दूसरे पहलुओं पर भी पुलिस जांच कर रही है। 

9 of 11
विलाप करती दीपक की मां - फोटो : वीडियो ग्रैब
सास के साथ मारपीट करती थी शिवानी 
दीपक की मां पुष्पा और भाई पीयूष ने बताया कि शिवानी का ससुराल पक्ष के प्रति व्यवहार सही नहीं था। सास से भी वह मारपीट करती थी। घर में लगातार चल रहे विवाद के चलते 15 दिन पहले ही दीपक पत्नी को नजीबाबाद ले आया था। उसने किराए का मकान लेकर उसे अपने संग रख लिया। दीपक के छह माह का पुत्र वेदांत है। शिवानी स्नातक थी। आरोप है कि पति की मौत के बाद मृतक आश्रित में नौकरी और फंड पाने की चाहत में शिवानी ने किसी के साथ मिलकर दीपक की हत्या की है। 

10 of 11
बिजनौर में एसपी से मिलने पहुंचे ग्राम मुकरंदपुर के ग्रामीण - फोटो : संवाद
हत्या होना स्वीकारा, साथ में कौन रहा 
एसपी सिटी के अनुसार, पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में शिवानी हत्या किया जाना तो कबूल कर चुकी है। मगर उसके साथ कौन था, इस पर लगातार गुमराह कर रही है। शुरुआत में एक युवक का नाम पुलिस को बताया। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो युवक ने बता दिया कि उसका कोई संबंध नहीं है। 
विज्ञापन

11 of 11
दीपक हत्याकांड में दर्ज एफआईआर - फोटो : अमर उजाला
सीआरपीएफ में नौकरी कर चुका था दीपक 
दीपक वर्ष 2021 में सीआरपीएफ मणिपुर में भर्ती हुआ था। सीआरपीएफ नौकरी छोड़कर दीपक ने मार्च 2023 में रेलवे की नौकरी ज्वाइन की थी।

यह भी पढ़ें: यूपी का दीपक हत्याकांड: मासूम रोता रहा, रेलकर्मी पति संग ये काम करती रही शिवानी; फोन रिकॉर्डिंग से बड़ा खुलासा




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें