Deepak Murder Case: बिजनौर में रेल कर्मी हत्याकांड में एक और नया खुलासा हुआ है। दीपक की हत्या करने के बाद पत्नी शिवानी मासूम बेटे के साथ छत पर गई थी। वहां धूप में बैठने के बाद वापस आई थी।
Railway Employee Murder: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में रेलकर्मी दीपक हत्याकांड की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे हैं। हत्याकांड की एक-एक कड़ी को जोड़ने की कोशिश में लगी पुलिस को एक और चौंकाने वाली जानकारी मिली है। जांच में फोन में मिली एक रिकॉर्डिंग से यह अंदेशा जताया जा रहा है कि पति-पत्नी के रिश्ते के बीच में कोई और भी था। दरअसल, पुलिस को एक मोबाइल में रिकॉर्डिंग मिली है। इसमें केवल आवाज सुनाई दे रही है। माना जा रहा है कि यह छोटी सी वीडियो धोखे से रिकॉर्ड हुई थी। इसमें दोनों के बीच झगड़ा हो रहा है। दीपक बोलता है कि वह उसके साथ क्यों गई थी? हालांकि यह साफ नहीं हो पाया कि वह किसके साथ गई थी और कहां गई थी? इस बीच झगड़ा बढ़ जाता है और दीपक की हत्या कर दी जाती है।
विज्ञापन
2 of 12
पत्नी शिवानी के साथ पति दीपक की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
हत्या कर धूप में जा बैठी थी शिवानी
दीपक की हत्या करने के बाद पत्नी शिवानी मासूम बेटे को लेकर धूप में ही छत पर जाकर बैठ गई थी। कुछ देर के बाद वह नीचे उतरी और पति दीपक को हार्ट अटैक आने और बेहोश होने की बात कहकर डॉक्टर के यहां लेकर गई थी। नजीबाबाद में निजी और सरकारी चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था, इसके बाद भी मृतक दीपक को जिला अस्पताल तक लाया गया। इस बीच पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई। पुलिस को अस्पताल के मेमो से सूचना मिली। तब जाकर दीपक का पोस्टमार्टम कराया गया था।
विज्ञापन
3 of 12
बिजनौर में एसपी से मिलने पहुंचे ग्राम मुकरंदपुर के ग्रामीण
- फोटो : संवाद
परिवार वाले बोले-कोई और भी था हत्याकांड में शामिल
सोमवार को गांव मुकरंदपुर निवासी मृतक दीपक कुमार के भाई मुकुल उर्फ पीयूष समेत काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र होकर पुलिस कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसपी ऑफिस में शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि दीपक की हत्या में शिवानी के अलावा अन्य लोग भी शामिल रहे हैं। जिनका पता लगाया जाना जरूरी है। उन्होंने शिवानी के नंबर की कॉल डिटेल निकलवाने की भी मांग उठाई। इससे हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपी तक पुलिस पहुंच सके।
4 of 12
हल्दौर के गांव मुकरंदपुर में रेलकर्मी की हत्या पर विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद
ससुराल नहीं जाना चाहती थी शिवानी
पति दीपक के साथ नजीबाबाद के आदर्श नगर में किराए के मकान में रह रही शिवानी अपनी ससुराल मुकरंदपुर नहीं जाना चाहती थी। जबकि ससुराल वाले बालक का मुंडन संस्कार कराने के लिए घर बुला रहे थे। दीपक ने सामान भी पैक कर लिया था। जबकि वह नजीबाबाद में ही रहना चाहती थी।
विज्ञापन
5 of 12
bijnor murder case
- फोटो : संवाद
शिवानी ने युवक को जड़ दिए ताबड़तोड़ थप्पड़
पुलिस शिवानी से पूछताछ कर रही थी, हत्याकांड में कड़ी से कड़ी जोड़ने के प्रयास में शिवानी ने एक युवक का नाम बताया, जिसे बुलाया गया और शिवानी के सामने बैठा कर दोनों की बातचीत कराई गई। उक्त युवक बोला कि वह झूठ बोल रही है, जिस पर पुलिस के सामने ही शिवानी ने उसको ताबड़तोड़ थप्पड जड़ दिए। थप्पड़ खाने के बाद भी युवक ने शिवानी के झूठ में हां नहीं कहा।
विज्ञापन
6 of 12
हल्दौर के गांव मुकरंदपुर में गमजदा परिजन
- फोटो : संवाद
शक और मारपीट बनी हत्या का कारण
एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने बताया कि रेल कर्मी दीपक हत्याकांड में आरोपी पत्नी शिवानी का चालान कर दिया गया है। बताया कि दीपक अपनी पत्नी पर किसी और से संबंध होने का शक करता था। शक के चलते ही अक्सर मारपीट करता था। वहीं, शिवानी को अपनी ससुराल से अलग नजीबाबाद में ही रहना थी। इन वजह को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ और शिवानी ने गला घोंट कर दीपक की हत्या कर दी। हत्या से पहले नींद की चार गोली उसके नाश्ते में मिला दी थी।
विज्ञापन
7 of 12
दीपक की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
चार अप्रैल को पत्नी ने दीपक को मार डाला
बिजनौर के नजीबाबाद इलाके से यह सनसनीखेज मामला सामने आया है। हल्दौर थाना इलाके के मोहल्ला आदर्श नगर में पत्नी और एक साल के बेटे के साथ किराये पर रहने वाले दीपक कुमार (29) रेलवे स्टेशन नजीबाबाद के कैरिज एंड वैगन में तैनात तकनीकी कर्मचारी थे। बीते चार अप्रैल को दीपक की घर में ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। हालांकि हार्ट अटैक का शोर मचाकर पत्नी खुद ही चिकित्सक के पास ले गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या करने का चौंकाने वाला खुलासा हुआ। इस पर मृतक के भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि नौकरी और फंड हड़पने के लिए पत्नी ने हत्या की है।
8 of 12
हल्दौर के गांव मुकरंदपुर में रेलकर्मी की हत्या पर विलाप करते परिजन, शिवानी के साथ दीपक की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
17 जनवरी 2024 को हुआ था प्रेम विवाह
दरअसल, हल्दौर के गांव मुकरंदपुर के रहने वाले दीपक कुमार का चौहड़पुर नहटौर निवासी शिवानी से 17 जनवरी 2024 को प्रेम विवाह हुआ। दीपक पत्नी के साथ नजीबाबाद के आदर्श नगर में किराये के मकान में रह रहा था। शुक्रवार की दोपहर शिवानी ने पति दीपक को हार्ट अटैक की जानकारी फोन से सास और देवर को दी। पति को एक निजी अस्पताल और वहां से समीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गई। जहां चिकित्सकों ने भर्ती नहीं किया।
9 of 12
Bijnor Murder
- फोटो : अमर उजाला
पति के शव को पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहती थी शिवानी
बिजनौर जिला अस्पताल ले जाने पर दीपक को मृत घोषित कर दिया गया। शिवानी अपने पति के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहती थी, मगर परिजनों ने गले पर निशान देखकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया कि गला घोंटे जाने से दीपक की मौत हुई है। पुलिस ने शिवानी को पकड़कर पूछताछ की। सीओ नितेश प्रताप सिंह ने बताया कि शिवानी पूछताछ में लगातार गुमराह करती रही। बाद में उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि हत्या करते वक्त उसके साथ कौन था। प्रेम प्रसंग से लेकर दूसरे पहलुओं पर भी पुलिस जांच कर रही है।
10 of 12
विलाप करती दीपक की मां
- फोटो : वीडियो ग्रैब
सास के साथ मारपीट करती थी शिवानी
दीपक की मां पुष्पा और भाई पीयूष ने बताया कि शिवानी का ससुराल पक्ष के प्रति व्यवहार सही नहीं था। सास से भी वह मारपीट करती थी। घर में लगातार चल रहे विवाद के चलते 15 दिन पहले ही दीपक पत्नी को नजीबाबाद ले आया था। उसने किराए का मकान लेकर उसे अपने संग रख लिया। दीपक के एक वर्षीय पुत्र वेदांत है। शिवानी स्नातक थी। आरोप है कि पति की मौत के बाद मृतक आश्रित में नौकरी और फंड पाने की चाहत में शिवानी ने किसी के साथ मिलकर दीपक की हत्या की है।
11 of 12
जानकारी देते ग्रामीण
- फोटो : वीडियो ग्रैब
हत्या होना स्वीकारा, साथ में कौन रहा
एसपी सिटी के अनुसार पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में शिवानी हत्या किया जाना तो कबूल कर चुकी है। मगर उसके साथ कौन था, इस पर लगातार गुमराह कर रही है। शुरुआत में एक युवक का नाम पुलिस को बताया। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो युवक ने बता दिया कि उसका कोई संबंध नहीं है।
सीआरपीएफ में नौकरी कर चुका था दीपक
दीपक वर्ष 2021 में सीआरपीएफ मणिपुर में भर्ती हुआ था। सीआरपीएफ नौकरी छोड़कर दीपक ने मार्च 2023 में रेलवे की नौकरी ज्वाइन की थी।