फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर की रैली के बाद उनकी, सियासी पार्टी बनाकर लोकसभा चुनाव लड़ने के कयास लगने शुरू हो गए हैं। चंद्रशेखर ने अपनी रैली में इसके संकेत भी दिए। उन्होंने दलित, मुस्लिम व पिछड़े वर्ग की एकता पर जोर दिया। बिजनौर से अपनी राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाली मायावती ने भी दलितों व मुस्लिमों का गठजोड़ इसी तरह किया था। चंद्रशेखर ने भाजपा पर तो खुलेआम निशाना साधा, लेकिन बाकी दलों को भी क्लीनचिट नहीं दी। चंद्रशेखर की रैली पर बसपाइयों की भी नजर थी। रैली में उमड़ी युवाओं की भीड़ को देखकर बसपा नेताओं के होश उड़े रहे।